{"_id":"66dec1ebe541e25a690b11c5","slug":"suspended-jds-mp-prajwal-revanna-files-a-bail-petition-karnataka-news-in-hindi-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: प्रज्ज्वल रेवन्ना ने दायर की जमानत याचिका, 12 सितंबर को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: प्रज्ज्वल रेवन्ना ने दायर की जमानत याचिका, 12 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
Mon, 09 Sep 2024 03:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:17 PM IST
सार
कर्नाटक में जनता दल (सेक्यूलर) के निलंबित सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना ने जमानत याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने आवेदन के साथ अन्य मामलों में उनकी दो जमानत याचिकाओं पर अगली सुनवाई के लिए12 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
प्रज्ज्वल रेवन्ना
- फोटो : Instagram/iprajwalrevanna
विस्तार
कर्नाटक में जनता दल (सेक्यूलर) के निलंबित सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना ने जमानत याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने आवेदन के साथ अन्य मामलों में उनकी दो जमानत याचिकाओं पर अगली सुनवाई के लिए12 सितंबर की तारीख तय की है।
बता दें कि प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। उन पर कई महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है। प्रज्ज्वल हासन लोकसभा सीट के सांसद थे। उन्होंने इस साल हासन से एनडीए उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले सोशल मीडिया पर कई अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। हासन में मतदान के ठीक एक दिन बाद, 27 अप्रैल को प्रज्ज्वल जर्मनी चले गए थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। एजेंसी के द्वारा प्रज्ज्वल के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। यौन शोषण और दुष्कर्म के मामले में विशेष अदालत ने हासन सांसद के खिलाफ 18 मई को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। 31 मई को जैसे ही प्रज्ज्वल बंगलूरू के कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
उनके खिलाफ पहली शिकायत उनके घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका के आरोप के आधार पर दर्ज की गई थी। पीड़िता विधायक की पत्नी भवानी की रिश्तेदार भी थी। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया गया।