फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   suspended IAS officer Pradeep Sharma arrested soon after walking out of Sabarmati Jail

साबरमति जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में गिरफ्तार हुए आईएएस प्रदीप शर्मा

Sat, 10 Mar 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर Updated Sat, 10 Mar 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
suspended IAS officer Pradeep Sharma arrested soon after walking out of Sabarmati Jail
प्रदीप शर्मा

निलंबित आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने 10 साल पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अहमदाबाद की साबरमति सेंट्रल जेल से जमानत मिलने के बाद ही एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। शर्मा को गुजरात हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की छानबीन कर रहे मामले में जमानत दी थी। प्रदीप को जेल से बाहर आने के बाद पहले पूछताछ के लिए पकड़ा गया इसके बाद दिन में उन्हें एसीबी ने औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भावनगर में 25 लाख की घूस स्वीकार करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एसीबी के असिस्टेंट कमिश्नर डीपी चूड़ास्मा ने बताया कि अधिकारी ने 25 लाख रुपए की मांग करने के साथ ही उसे एक कॉन्ट्रैक्टर से स्वीकार किया था। घूस उन्होंने तब ली थी जब उनके ऊपर सरकारी स्वामित्व वाली जहाज निर्माण कंपनी अलकॉक एशडाउन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था। अपनी छानबीन के दौरान सहराज सावरीमत्थू ने अधिकारियों को बताया कि निलंबित अधिकारी ने उससे साल 2007-08 के दौरान लंबित बिलों को क्लीयर करने के एवज में 25 लाख रुपए की घूस ली थी। इस अवधि के दौरान शर्मा भावनगर जिले के कलेक्टर थे।
विज्ञापन


एसीबी ने कहा- ईडी द्वारा हमें दी गई जानकारी के अनुसार हमने शर्मा के खिलाफ भावनगर में सुबह केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की विभिन्न धराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शर्मा पर ना केवल घूस लेने का आरोप है बल्कि सरकारी अधिकारी रहते हुए अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। सोमवार को उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed