फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suspended DSP Davinder singh gave confidential information to Pakistan High Commission

निलंबित डीएसपी दविंदर ने पाकिस्तान उच्चायोग को दी थी गोपनीय जानकारी

Mon, 13 Jul 2020 04:17 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
Suspended DSP Davinder singh gave confidential information to Pakistan High Commission
dsp davinder singh - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह ने पाकिस्तान उच्चायोग को कथित तौर पर कई संवेदनशील जानकारियां मुहैया कराई थी। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग दविंदर को गोपनीय जानकारी निकलवाने के लिए तैयार कर रहा था।
विज्ञापन


दविंदर की भूमिका की जांच के दौरान एनआईए ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड का पता लगाया। जिसमें हाल ही में जासूसी के मामले में वापस भेजे गए पाकिस्तानी कर्मचारियों से भी उसकी मिलीभगत का खुलासा हुआ है। एनआईए ने सिंह और पांच अन्य के खिलाफ कथित तौर पर हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में छह जुलाई को एक आरोपपत्र दाखिल किया था। गिरफ्तारी से पहले दविंदर श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान अपहरणरोधी यूनिट में तैनात था।
विज्ञापन

 
अधिकारियों ने कहा कि सिंह 2019 के अंत से ही संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। उन्होंने इस पर ज्यादा जानकारी देने से मना किया। अधिकारियों ने कहा कि सिंह पाकिस्तानी उच्चायोग में सहायक के तौर पर कार्यरत शफकत नामक व्यक्ति से काफी करीबी संपर्क में था। पिछले महीने उच्चायोग के आधे कर्मचारियों को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया था, जिनमें शफकत भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed