{"_id":"5c80b298bdec2213f32f6415","slug":"suspected-maoist-killed-in-an-encounter-by-kerala-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध माओवादी ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध माओवादी ढेर
Thu, 07 Mar 2019 04:47 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, वायनाड
भाषा, वायनाड
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 07 Mar 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
माओवादी ट्रेनिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के वायनाड में पुलिस के साथ चली एक लंबी मुठभेड़ में एक संदिग्ध माओवादी मारा गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह मुठभेड़ बुधवार रात शुरू हुई और बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रही। पुलिस ने अभी तक संदिग्ध माओवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि माओवादियों का एक समूह बुधवार रात एक निजी रिसॉर्ट में कथित तौर पर पहुंचा और उन्होंने समूह के 10 सदस्यों के लिए खाना और धन मांगा। एक रिसॉर्ट कर्मी ने माओवादी समूह की मौजूदगी के बारे में पुलिस को सूचना दी और केरल पुलिस का एक विशेष दस्ता ‘थंडरबोल्ट’ घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बुधवार को मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुठभेड़ में कोई अधिकारी हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने वायनाड जिले में व्यथिरी के निकट जंगल के इलाके को घेर लिया है और सशस्त्र समूह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कन्नूर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस और जिला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की है।
विज्ञापन