{"_id":"584276ac4f1c1b2616de71d3","slug":"sushma-swaraj-working-from-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीमार होने के बावजूद अस्पताल से सुषमा स्वराज संभाल रही हैं विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीमार होने के बावजूद अस्पताल से सुषमा स्वराज संभाल रही हैं विदेश मंत्रालय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बीमारी के कारण ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती हैं। उनकी किडनी खराब हो गई है और इसे ट्रांसप्लांट कराने के लिए जरूरी जांच करा रही हैं। इस वजह से वह अमृतसर में होने वाले 'हॉर्ट ऑफ एशिया' सम्मेलन में नहीं जा रही हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीमार होने के बावजूद सुषमा स्वराज विदेश सचिव एस. जयशंकर के संपर्क में हैं। इस दौरान दोनों पॉलिसी से जुड़े मुख्य मुद्दों पर चर्चा भी कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुषमा की बीमारी की स्थिति में वीके सिंह और एमजे अकबर के पास अहम जिम्मेदारियां हैं। वीके सिंह लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, एमजे अकबर यूरोप, पश्चिम और मध्य एशिया की ओर ध्यान दे रहे हैं। सुषमा स्वराज विशेष रूप से पड़ोसी देशों और महाशक्तियों पर फोकस कर रही हैं।

लगातार ऑफिस के संपर्क में हैं
सुषमा स्वराज
- फोटो : PTI
सुषमा के एक करीबी के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि सुषमा स्वराज लगातार अपने ऑफिस के संपर्क में है। वह जरूरी फाइलों के साथ-साथ नोट्स को भी निपटा रही हैं।
वीके सिंह और एमजे अकबर अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ विदेश से आ रहे अतिथियों का स्वागत भी कर रहे हैं। बताते चलें कि सुषमा अंतिम बार श्रीलंका के विदेश मंत्री से मिली थीं।