{"_id":"57bce0ad4f1c1bcd33d4f003","slug":"sushma-swaraj-tweet-over-saudi-worker-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा ने सऊदी के कामगारों से कहा- 25 सितंबर तक लौटें या खुद करें व्यवस्था","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुषमा ने सऊदी के कामगारों से कहा- 25 सितंबर तक लौटें या खुद करें व्यवस्था
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
सऊदी अरब में अपनी नौकरी गंवा चुके कामगारों से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को अपील कर 25 सितंबर तक भारत लौटने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर वे 25 सितंबर तक नहीं लौटते हैं तो उन्हें वहां रहने और वापस लौटने की व्यवस्था खुद ही करनी होगी।
स्वराज ने कई ट्वीट कर कहा, ‘जनरल वीके सिंह उन भारतीय कामगारों की समस्या करने दो बार सऊदी अरब गए जो कंपनियों के बंद होने के कारण बेराजगार हो गए हैं। ऐसे सभी भारतीय कामगारों को मेरी सलाह है कि वे अपने दावे पेश करें और 25 सितंबर 2016 तक घर वापस लौट आएं। हम उन्हें मुफ्त में वापस लेकर आएंगे। जो कामगार 25 सितंबर तक नहीं लौटते हैं उन्हें अपने रहने-सहने और वापस लौटने की व्यवस्था खुद ही करनी होगी।’ भारतीय कामगारों से विदेश मंत्री की यह दूसरी अपील है।