{"_id":"5c0307aebdec22414a2af7db","slug":"sushma-swaraj-says-foreign-minister-of-pakistan-your-googly-remarks-in-a-dramatic-manner-exposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विदेश मंत्री कुरैशी को सुषमा ने लगाई फटकार, कहा- आपकी गुगली में नहीं फंसेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक विदेश मंत्री कुरैशी को सुषमा ने लगाई फटकार, कहा- आपकी गुगली में नहीं फंसेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Dec 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गुगली वाले बयान पर शनिवार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इससे पड़ोसी देश के नीति निर्माताओं का असली चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन
सुषमा ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री महोदय, आपके नाटकीय अंदाज में गुगली वाले बयान से किसी और का नहीं बल्कि आपका ही असली चेहरा उजागर हो गया है। ये बताता है कि सिख भावनाओं के प्रति आपका कोई सम्मान नहीं है, आप केवल गुगली खेलते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि वह यह स्पष्ट कर देना चाहती हैं कि हम आपकी गुगली में फंसने वाले नहीं हैं। हमारे दो सिख मंत्री पवित्र गुरुद्वारे में अरदास करने के लिए करतारपुर साहिब गए थे।
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने गुरुवार को कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर को खोलने का प्रस्ताव कर ऐसी गुगली फेंकी कि भारत सरकार को कॉरिडोर के शिलान्यास के अवसर पर अपने दो मंत्रियों को भेजना पड़ा।
Mr.Foreign Minister of Pakistan - Your 'googly' remarks in a dramatic manner has exposed none but YOU. This shows that you have no respect for Sikh sentiments. You only play 'googlies'. /1
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 1, 2018