फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj retweets Congress poll

विदेश मंत्री के खिलाफ ऑनलाइन पोल कराकर फंसी कांग्रेस, सुषमा ने ली चुटकी

Tue, 27 Mar 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj retweets Congress poll
sushma swaraj

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस के ट्विटर पोल पर चुटकी ली है। दरअसल कांग्रेस ने ट्विटर पर एक सवाल पूछकर जनता से 'हां' या 'नहीं' में जवाब मांगा था। कांग्रेस ने पूछा था कि क्या इराक में 39 भारतीयों की मौत विदेश मंत्री की सबसे बड़ी हार है। 

विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में 24 फीसदी पाठकों ने 'हां' कहा और 76 फीसदी लोगों ने 'नहीं' में जवाब दिया। यानि 76 फीसदी लोग मानते हैं कि इराक में 39 भारतीयों का मारा जाना विदेश मंत्री की हार नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के इस सवाल पर चुटकी लेते हुए सुषमा ने इसे रीट्वीट किया और कहा कि यह दिलचस्प है कि केवल 24 फीसदी लोगों ने 'हां' में वोट किया जबकि 76 फीसदी लोगों ने 'ना' में वोट किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मसले पर कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदन ने बीजेपी पर धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 39 भारतीयों की मौत को भुलाया नहीं जा सकता। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में जानकारी दी थी कि इराक में लापता 39 भारतीयों की मौत हो गई है। 








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed