फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushma swaraj negative facebook and twitter ratings after Lucknow passport issue

हिन्दू-मुस्लिम कपल पासपोर्ट विवाद के बाद धड़ाम हुई सुषमा स्वराज की स्टार रेटिंग, यूजर्स हुए नाराज

Sat, 23 Jun 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj negative facebook and twitter ratings after Lucknow passport issue
सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्याओं को जानकर उन्हें दूर करने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की फेसबुक और ट्विटर रेटिंग में जबरदस्त गिरावट आई है। वजह है लखनऊ में हिन्दू-मुस्लिम कपल पासपोर्ट विवाद मामला। यूजर्स ने इस मामले पर विरोध दर्ज करने के लिए सुषमा के ऑफिशियल फेसबुक और ट्विटर पेज की रेटिंग घटाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


फेसबुक पर विदेशमंत्री के पेज की रेटिंग घटकर 1.4 स्टार हो गई है तो वहीं ट्विटर पर भी उनके पेज की रेटिंग को जबरदस्त झटका लगा है। ट्विटर पर उनकी रेटिंग 3.8 दर्ज की गई है। बता दें कि यह सभी रेटिंग 5 स्टार में से निर्धारित की जाती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हिन्दू-मुस्लिम कपल पासपोर्ट विवाद?

तन्वी और उनके पति अनस बुधवार को पासपोर्ट बनवाने गए थे। सीनियर सुपरिटेंडेंट विकास मिश्र ने तन्वी के निकाहनामे व अन्य दस्तावेज पर सवाल उठाए थे। इसे लेकर दोनों में बहस हुई। तन्वी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्वीटर पर इसकी शिकायत की थी कि उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने घंटे भर में तन्वी का पासपोर्ट बनवाकर दे दिया था।


नियम ताक पर रख बनाया पासपोर्ट

तन्वी सेठ को हाथों-हाथ बिना पुलिस वेरिफिकेशन के पासपोर्ट देने पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तन्वी सेठ के नाम और स्थायी पते को लेकर उठे विवाद के बाद फिर से पूरे मामले की जांच की जा सकती है।
 
तन्वी सेठ के पासपोर्ट मामले में एक ओर जहां ट्रांसफर किए गए अधिकारी के पक्ष में समर्थन बढ़ रहा है। वहीं एक घंटे में पासपोर्ट जारी करने के बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने मामले में चुप्पी साध ली है। वहीं, भाजपा ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed