फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj helped 80 thousand people who pleaded on social media twitter

सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाने वाले 80 हजार लोगों की मदद की

Wed, 07 Aug 2019 09:22 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj helped 80 thousand people who pleaded on social media twitter
सुषमा स्वराज (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री रहते सोशल मीडिया विदेश में मुश्किलों में फंसे भारतीयों के लिए वरदान साबित हो गया। सुषमा ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाने वाले करीब 80 हजार लोगों को मदद मुहैया कराई और उन्हें संकट से बाहर निकाला। उनके ट्विटर पर 1.32 करोड़ फॉलोअर हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सक्रियता का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि अंतिम सांस लेने से कुछ घंटे पहले किया उनका ट्वीट भी दुनिया में चर्चा का विषय बना और मंगलवार रात से ही टॉप में ट्रेंड पर रहा। अपने ट्विटर हैंडल को खुद चलाने वाली सुषमा ने इस माध्यम को मुसीबत में फंसे लोगों की मदद का जरिया बनाया। बीमार लोगों को भारत आने के लिए वीजा का मामला हो या विदेशों में फंसे भारतीयों को मदद का मामला। सुषमा ने ऐसे मामलों में हमेशा मदद के लिए दिन रात एक की। पाकिस्तान से बेहद तनावपूर्ण माहौल में भी वहां के लोगों को मेडिकल वीजा दिलाने में हमेशा आगे रहीं।

विज्ञापन

ट्विटर पर 1.32 करोड़ फॉलोअर पर किसी को फॉलो नहीं करतीं 

ट्विटर अकाउंट में सुषमा के 1.32 करोड़ फालोअर्स हैं। जबकि उनकी ओर से फालो करने वालों की संख्या शून्य है। अपने ट्विटर हैंडल को खुद चलाने वाली सुषमा दुनिया की अकेली राजनेता थी जिन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसी को फॉलो नहीं किया। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल पर 4.90 करोड़ फालोअर हैं। पीएम खुद 2,228 लोगों को फॉलो करते हैं। इसी प्रकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के क्रमश: 1.37 करोड़ और 1.46 करोड़ फालोअर हैं। दोनों क्रमश: 314 और 292 लोगों को फालो करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिनके 6.28 करोड़ फालोअर हैं, वह 47 लोगों को फालो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed