{"_id":"5c053f6cbdec22416c13e2a1","slug":"sushma-swaraj-departed-for-abu-dhabi-for-two-days-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर यूएई रवाना हुईं सुषमा स्वराज, गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम का करेंगी उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो दिवसीय दौरे पर यूएई रवाना हुईं सुषमा स्वराज, गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम का करेंगी उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त अरब अमीरात के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान यूएई की राजधानी अबूधाबी में वह गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगी। यह संग्रहालय आधुनिक यूएई के संस्थापक शेख जायद व भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, कार्यों व उनके विचारों को परिलक्षित करेगा। इस संग्रहालय का उद्घाटन ऐसे मौके पर हो रहा है जब महात्मा गांधी का 150वां जयंती वर्ष व शेख जायद का जन्मशताब्दी वर्ष है।
विज्ञापन
External Affairs Minister Sushma Swaraj departs on a two-day visit to Abu Dhabi. pic.twitter.com/sx9t4XCvaF
— ANI (@ANI) December 3, 2018विज्ञापन
यूएई स्थित भारतीय दूतावास द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, भारत और यूएई के बीच आर्थिक व तकनीकी सहयोग को लेकर होने वाली 12वीं बैठक के लिए स्वराज यहां आ रही हैं। वह यहां अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की सह अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन