{"_id":"571e79364f1c1b443ea91c0c","slug":"sushma-is-not-well-admitted-to-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:46 AM IST
सार
- उन्हें कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया
- वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक सुषमा की हालत स्थिर
विज्ञापन
sushma swaraj
- फोटो : Getty Images
विस्तार
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुषमा ने सीने में तकलीफ की शिकायत की थी।
विज्ञापन
उन्हें शाम पांच बजे पल्मनरी मेडिसिन विभाग में लाया गया था। लेकिन रात 10 बजे उन्हें कार्डियो न्यूरो सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।
एएनआई के मुताबिक एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया है कि सुषमा की हालत स्थिर है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी बीमारी का ब्योरा नहीं दिया गया है।
सुषमा स्वराज को डायबिटीज के अलावा हाइपर टेंशन की भी शिकायत रहती है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में लगी हुई है। सुषमा कुछ दिन पहले ही विदेश के दौरे से लौटकर आई हैं।
विज्ञापन