{"_id":"605bb9188ebc3eda746bfb2c","slug":"sushil-modi-in-rajya-sabha-says-not-possible-to-bring-petrol-diesel-under-gst-next-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील मोदी ने कहा: 10 साल तक पेट्रोल-डीजल को जीएसटी दायरे में लाना संभव नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशील मोदी ने कहा: 10 साल तक पेट्रोल-डीजल को जीएसटी दायरे में लाना संभव नहीं
Thu, 25 Mar 2021 03:41 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Mar 2021 03:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुशील कुमार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि अगले 8-10 साल तक पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से राज्यों को सालाना दो लाख करोड़ रुपये की राजस्व हानि होगी और राज्य इस नुकसान को वहन करने के लिए तैयार नहीं होंगे।
विज्ञापन
बिहार के पूर्व वित्तमंत्री रह चुके सुशील मोदी ने कहा कि बार-बार सदन में यह मांग उठ रही है, मैं जीएसटी से लंबे समय से जुड़ा रहा हूं, मैं सदन से पूछना चाहता हूं कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल करने से होने वाले सालाना दो लाख करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जीएसटी को विपक्ष के लोग गब्बर सिंह टैक्स कहते हैं। अगर हिम्मत हो तो विपक्ष यह मुद्दा जीएसटी परिषद में उठाए। उन्होंने कहा, गैर एनडीए शासित राज्यों के किसी भी सीएम या वित्तमंत्री ने जीएसटी परिषद के किसी भी फैसले का विरोध नहीं किया है।
विज्ञापन
राज्य और केंद्र पेट्रोलियम पदार्थों पर पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक कर वसूलते हैं। देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने के बाद कांग्रेस समेत अन्य दल पेट्रोल और डीजल को जीएसटी दायरे में लाने की मांग कर रहे हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मंगलवार को लोकसभा में वादा किया था कि सरकार इस मुद्दे पर जीएसटी परिषद की अगली बैठक में चर्चा के लिए तैयार है।