फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushant singh rajput death case: Riya Chakraborty is not able to face CBI questions, 7-hour inquiry today

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है रिया चक्रवर्ती

Sat, 29 Aug 2020 09:57 PM IST
मुकेश कुमार झा सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 Aug 2020 09:57 PM IST
सार

  • दूसरे दिन सात घंटे तक हुई रिया से पूछताछ
  • दो सवालों से उलझन में रिया, सीबीआई भी जवाब से संतुष्ट नहीं
  • रिया का पोलीग्राफी टेस्ट करा सकती है सीबीआई

विज्ञापन
sushant singh rajput death case: Riya Chakraborty is not able to face CBI questions, 7-hour inquiry today
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शनिवार को दूसरे दिन करीब सात घंटे तक पूछताछ की। खबर है कि वह सीबीआई के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है। सूत्रों के अनुसार, सुशांत सिंह की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया को सीबीआई के दो सवालों ने उलझन में डाल दिया है, जिसका वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रही है। शनिवार को पूछताछ में एक बार फिर अधिकांश उन्हीं सवालों को दोहराया गया जो एक दिन पहले उनसे पूछे गए थे। लेकिन सीबीआई की जांच टीम रिया के जवाब से संतुष्ट नहीं है। इससे चर्चा है कि सीबीआई रिया को पोलीग्राफी टेस्ट करा सकती है।

विज्ञापन

सीबीआई की टीम के हाथ नौवें दिन भी खाली

सुशांत सिंह मौत प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की टीम के हाथ नौवें दिन भी खाली है। सीबीआई को अभी तक हत्या के एंगल ऐसे सबूत हाथ नहीं लगे हैं जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर सकें। सीबीआई की एसपी नूपुर प्रसाद सांताक्रुज के कालीना स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाऊस में दूसरे दिन भी पूछताछ की। रिया पुलिस की सुरक्षा में करीब डेढ़ बजे गेस्ट हाऊस पहुंची थी। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि रिया से पूछताछ में सबसे अहम सवाल पूछा गया कि उनका सुशांत सिंह से किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था और वह क्यों घर छोड़कर चली गई। यह वह अहम दो सवाल है जिसका जवाब वह नहीं दे पा रही है। सूत्रों के अनुसार इन सवालों का वह गोलमोल जवाब दे रही है जिससे सीबीआई संतुष्ट नहीं है। शनिवार को रिया के विदेश यात्राओं से संबंधित दस्तावेज भी खंगाले गए। सीबीआई ने रिया को इससे संबंधित दस्तावेज लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सुशांत सिंह के बैंक खातों की ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें पिछले पांच सालों में 70 करोड़ के टर्नओवर का जिक्र है। मुंबई पुलिस ने सुशांत के बैंक खातों का फॉरेंसिक ऑडिट कराया था जो सीबीआई और आईडी को दी गई है जिसकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑडिट रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि सुशांत ने पांच करोड़ रुपए टैक्स भरा है और करोड़ों रुपए रिया, अपने मैनेजमेंट यानि मैनेजर और स्टॉफ के अलावा घूमने-फिरने पर खर्च किया है।

सीबीआई ने जांच में जुड़ा दिशा सालियान आत्महत्या मामला

अभिनेता सुशांत सिंह मर्डर मिस्ट्री को सुलझान के लिए सीबीआई की टीम ने जांच में सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान आत्महत्या मामले को भी जांच में जोड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिशा सालियान को लेकर सीबीआई ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव और मेवाती के अलावा रिया के भाई शौविक से भी पूछताछ की है। 

शौविक से पूछा गया कि दिशा सालियान सुशांत के घर में कितनी बार आई, सुशांत के कामों को कितना मैनेज करती थी। उसकी मौत की जानकारी सुशांत को कैसे हुई। क्या सुशांत सिंह दिशा को लेकर खुद को असहज महसूस कर रहे थे आदि। हालांकि इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने कुछ भी नहीं बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिया ने दिशा सालियान से जुड़े सवाल पर कहा कि वह उसके बारे में ज्यादा नहीं जानती है। उसे उसकी मौत के बारे में कुछ नहीं पता।

एनसीबी ने ड्रग तस्तरो के खिलाफ तेज की मुहिम, दो लोगों को पकड़ा

सुशांत सिंह मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) ने ड्रग तस्करों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। एनसीबी के अधिकारियों ने शनिवार को बॉलीवुड से जुड़े दो ड्रग्स तस्करों को पकड़ा। इन दोनो के नाम करण और अब्बास बताया गया है।

ए दोनो बीयूडी नामक ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं जो ए दोनो बीयूडी नामक ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं जो ड्रग्स की पार्टी और सेलिब्रिटी  ड्रग्स की पार्टी और सेलिब्रिटी की सकी स्पेशल पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। हालांकि उनका रिया से संबंधों का खुलासा नहीं हुआ है।

रिया को पुलिस सुरक्षा, भाजपा ने पूछा रिया को रेड कार्पेट क्यों 

सुशांत सिंह मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को घर से डीआरडीओ गेस्ट हाउस तक पुलिस सुरक्षा दी गई है। भाजपा विधायक राम कदम ने इस पर सवाल किया  कि रिया चक्रवर्ती के प्रवक्ता के रूप में महाराष्ट्र सरकार का रवैया और पूरे मामले में लीपापोती करने का प्रयास पूरे देश ने देखा है। ऐसा कौन सा कारण है कि सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद रिया मुंबई पुलिस के दफ्तर में पहुंचती है।



क्या वह सीबीआई जांच का पूरा ब्योरा महाराष्ट्र सरकार को दे रही है। जब सुशांत का परिवार पुलिस संरक्षण मांगता है तो उन्हें नहीं दिया जाता। उन्हें अपमानित किया जाता है। जबकि रिया के लिए रेड कार्पेट की तरह पुलिस संरक्षण दिया जाता है। आखिरकार, रिया से सरकार की क्या सांठगांठ है। इसका जवाब महाराष्ट्र सरकार को देना होगा। वहीं, डीसीपी मंजुनाथ शिंगे ने कहा कि सीबीआई के लिखित अनुरोध पर रिया को पुलिस सुरक्षा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed