फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case: Rhea chakraborty and her brother Shovik knows about drug peddlers of Mumbai and Goa

सुशांत सिंह राजपूत केस: मुंबई-गोवा की राजनीति में भूचाल लाकर रख देंगे 'रिया' और 'गप्पी'!

Fri, 11 Sep 2020 08:17 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 11 Sep 2020 08:17 PM IST
सार

केस में अभी तक दर्जनभर 'गप्पी' ड्रग पेडलर से पूछताछ की गई है। ये भी पता चला है कि मुंबई के हाई प्रोफाइल इलाकों में जब भी ड्रग की ऑनलाइन बुकिंग होती थी,  तो वह पांचवें पड़ाव के बाद तय एड्रेस पर पहुंचती थी...

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Rhea chakraborty and her brother Shovik knows about drug peddlers of Mumbai and Goa
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 'रिया' और 'गप्पी' से अहम जानकारी हासिल होने के बाद कई दूसरे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़ी कई कड़ियां अब जुड़ती नजर आ रही हैं। संभावना है कि बहुत जल्द जांच एजेंसी ऐसा कोई खुलासा करे, जो मुंबई और गोवा की राजनीति में भूचाल लाकर रख देगा।

विज्ञापन


इस केस में अभी तक दर्जनभर 'गप्पी' ड्रग पेडलर से पूछताछ की गई है। ये भी पता चला है कि मुंबई के हाई प्रोफाइल इलाकों में जब भी ड्रग की ऑनलाइन बुकिंग होती थी,  तो वह पांचवें पड़ाव के बाद तय एड्रेस पर पहुंचती थी। इनमें दो पड़ाव सिंडिकेट के सदस्यों और बाकी के तीन पड़ाव लोकल 'गप्पी' के ठिकानों पर होते थे।
विज्ञापन


ड्रग सिंडिकेट में जो नाम आ रहे हैं, उससे इस केस में जांच एजेंसी का दायरा मुंबई और गोवा से बाहर तक जा सकता है। 'गप्पी' फयाज अहमद को एनसीबी ने गोवा से गिरफ्तार किया था। इस गप्पी से जो जानकारियां मिली हैं, वह बहुत अहम हैं। इसमें ड्रग सिंडिकेट के बड़े सदस्यों को फयाज के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। अभी तक मिली जानकारी में मुंबई के कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया और शोविक के अलावा एनसीबी ने अभी तक दर्जनभर से अधिक गप्पी पूछताछ के लिए बुलाए हैं। इनमें प्रथम और दूसरे पड़ाव वाले ड्रग सिंडिकेट के सदस्य भी शामिल हैं। ऑर्डर बुक होने के बाद डिमांड नोट सबसे पहले किसके पास पहुंचता था, उसके बाद 'ओके' का मैसेज आने के बाद ड्रग मंगवाने वाले व्यक्ति को पेमेंट का विकल्प दिया जाता था। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकल गप्पी को सूचना दे दी जाती थी। वे ड्रग कंसाइनमेंट को संबंधित एड्रेस पर पहुंचा देते थे। एनसीबी की तैयार की गई संदिग्धों की सूची अब लंबी होती जा रही है।


ड्रग सिंडिकेट के बड़े नामों के अलावा मुंबई और गोवा के लोकल गप्पी भी एनसीबी के रडार पर हैं। मुंबई में कई ऐसे राजनेताओं का नाम भी इस सिंडिकेट के साथ जुड़ने की बात कही जा रही है, जिनका नाम सार्वजनिक होते ही सत्ता के गलियारों में बड़ी हलचल हो सकती है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि मुंबई में ड्रग सिंडिकेट के कई समूह हैं। हर समूह की कमान अलग-अलग लोगों के हाथ में है। मुंबई के छह प्रमुख ड्रग पेडलर्स और गोवा के चार ड्रग माफिया का नाम सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed