फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case : Mumbai Police Commisoner met CM Uddhav Thackeray and State Home Minister Anil Deshmukh

सुशांत मामला: सीएम और गृह मंत्री से मिले पुलिस आयुक्त, देशमुख ने किया मुंबई पुलिस का बचाव

Wed, 19 Aug 2020 06:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 19 Aug 2020 06:45 PM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी है
  • मुंबई पुलिस कमिश्नर ने सीएम ठाकरे और गृह मंत्री देशमुख से मुलाकात की
  • देशमुख ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, जांच में करेंगे पूरा सहयोग

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case : Mumbai Police Commisoner met CM Uddhav Thackeray and State Home Minister Anil Deshmukh
मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में सरगर्मी बढ़ गई है। अदालत ने इस मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दी है। इसे लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अभी कुछ कहा तो नहीं है,लेकिन पहले मुख्यमंत्री और फिर राज्य के गृह मंत्री से उनकी मुलाकात बता रही है कि इस मामले में आंतरिक रूप से रणनीति बनाई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार की खासी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद परमबीर सिंह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच यह मुलाकात करीब आधा घंटा चली थी। इसके बाद वह गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात करने भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्य के डीजीपी सुबोध कुमार जायसवाल को भी बुलाया है। हालांकि दोनों ही शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट के फैसले पर कोई खास टिप्पणी नहीं की है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने देशमुख के इस्तीफे तक की मांग कर दी है।
विज्ञापन


पूरा आदेश पढ़ने के बाद प्रतिक्रिया देंगे पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर कहा है कि जब तक वह पूरा आदेश पढ़ नहीं लेंगे तब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर शुरू से ही मुंबई पुलिस पर सवाल उठते रहे हैं। सुशांत के परिवार ने भी मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा न जताते हुए बिहार में एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार और मुंबई पुलिस के बीच भी खूब विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : अनिल देशमुख
वहीं, सर्वोच्च अदालत के फैसले पर अनिल देशमुख ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और सीबीआई को जो भी सहयोग चाहिए होगा हम उपलब्ध कराएंगे। यह मुंबई पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि सुप्रीम कोर्ट ने देखा कि उसकी जांच में कोई गलती नहीं है।' इस सवाल पर कि क्या मुंबई पुलिस इस मामले की समानांतर जांच करेगी देशमुख ने कहा कि इसे लेकर राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुच्छेद 34 के अनुसार सोचेगी।


इस दौरान बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर जांच में बाधा पहुंचाने का और सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगाया था। और तो और जांच करने पहुंची बिहार पुलिस की टीम के कुछ सदस्यों को तो जबरन क्वारंटीन तक कर दिया गया था। इसके बाद सुशांत के परिवार ने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। बिहार सरकार ने भी मामले की जांच सीबीआई के हवाले करने की अनुशंसा की थी। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने इस पर विरोध जताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed