फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case Live Updates: Rhea Chakraborty NCB bhaykhala jail CBI ED investigation

Live: भायखला जेल अब रिया का नया ठिकाना, जमानत के लिए दायर याचिका पर कल होगी सुनवाई

Wed, 09 Sep 2020 03:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 09 Sep 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Live Updates: Rhea Chakraborty NCB bhaykhala jail CBI ED investigation
Rhea Chakraborty - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पूछताछ के बाद ड्रग्स मामले में रिया को गिरफ्तार कर लिया। रिया को  बुधवार सुबह भायखला जेल में शिफ्ट किया गया। रिया से पहले उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। रिया की मंगलवार की रात एनसीबी के लॉकअप में ही गुजरी। एनसीबी ने अपने बयान में कहा कि रिया ने ड्रग्स मंगवाने के पैसे दिए, लेकिन ड्रग्स लेने की बात नहीं कबूली। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर मिला था। ऐसे में अब तक इस केस की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस केस में एनसीबी के साथ ही साथ सीबीआई और ईडी भी जुटे हैं। यहां पढ़ें इस मामले से जुड़े सभी अपडेट्स:-

विज्ञापन


रिया और शौविक की याचिका पर कल होगी सुनवाई
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि 10 सितंबर को मुंबई में स्पेशल कोर्ट रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रिया और शौविक ने फिर दायर की जमानत याचिका
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने सत्र अदालत में जमानत के लिए फिर से याचिका दायर की है। रिया के वकील ने इसकी पुष्टि की है। रिया पर ड्रग्स का सेवन करने और सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

भायखला जेल पहुंची रिया
रिया चक्रवर्ती को एनसीबी दफ्तर से भायखला जेल ले जाया गया है। रिया को अब 14 दिन जेल में ही गुजारने होंगे। अब ऐसे में ये देखना है कि क्या कोर्ट रिया की जमानत अर्जी को स्वीकार करेगी या नहीं। 
 

शौविक, जैद और मिरांडा की होगी अदालत में पेशी
रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, जैद और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी कार्यालय से अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा है। आज तीनों की अदालत में पेशी होनी है। बता दें कि, तीनों की रिमांड अवधि आज खत्म हो रही है। 

एनसीबी कार्यालय पहुंचीं रिया की वकील
रिया के वकील सतीश मानशिंदे की टीम से एक वकील आज एनसीबी दफ्तर पहुंची हैं। माना जा रहा है कि रिया के जमानत के संबंध में वह यहां पहुंची हैं। रिया को अगर आज जमानत नहीं मिलती है तो उन्हें जेल में ही रहना होगा। 


रिया के वकील करेंगे जमानत की अर्जी दाखिल
रिया के वकील आज सत्र अदालत में फिर से उनकी जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे। अगर अदालत ने जमानत नहीं दी तो फिर रिया को 14 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ेगा। कल बॉलीवुड अभिनेत्री की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed