Sushant Singh Rajput Case Live: पड़ोसी ने बताया, 13 जून की रात को राजपूत के फ्लैट की लाइट जल्दी बंद हो गई थी
{"_id":"5f40e71c8ebc3e4ad7124408","slug":"sushant-singh-rajput-case-live-updates-news-in-hindi-cbi-team-investigation-continue","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case Live: पड़ोसी ने बताया, 13 जून की रात को राजपूत के फ्लैट की लाइट जल्दी बंद हो गई थी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 22 Aug 2020 06:34 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 22 Aug 2020 06:34 PM IST
खास बातें
- सीबीआई ने तेज की जांच, मुंबई के सांताक्रूज स्थित घर पर चल रही है जांच।
- सुशांत के कुक और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई के साथ।
- फॉरेंसिक टीम भी सीबीआई के साथ।
- क्राइन सीन रीक्रिएशन कर सकती है सीबीआई।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत केस: मुंबई में घर पर पहुंची सीबीआई
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
06:34 PM, 22-Aug-2020
सीबीआई टीम ने आज फिर बांद्रा थाने का दौरा किया
सीबीआई की एक और टीम ने आज बांद्रा थाने का दौरा किया जहां उन्होंने अभिनेता की मौत की जांच करने वाले मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की।अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने इस मामले में दूसरी बार बांद्रा थाने का दौरा किया है।05:53 PM, 22-Aug-2020
सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी ने बताया कि 13 जून की रात को 10.30 से 10.45 बजे के बीच दिवंगत अभिनेता के फ्लैट की लाइट बंद थी। सिर्फ रसोईघर की लाइट ही जली हुई थी। उस रात उनके फ्लैट पर कोई पार्टी नहीं हुई थी।
On 13th June, all lights of #SushantSinghRajput's house were switched off, except of the kitchen, at around 10.30-10.45pm. There was no party at his residence that night: Neighbour of Sushant Singh Rajput in #Mumbai pic.twitter.com/VEPjRpSPcN
— ANI (@ANI) August 22, 2020
विज्ञापन
05:27 PM, 22-Aug-2020
सीबीआई टीम ने कूपर अस्पताल का दौरा किया
सीबीआई अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की एक दूसरी टीम ने शनिवार को कूपर अस्पताल का दौरा किया जहां दिवंगत अभिनेता का पोस्टमार्टम हुआ था।उन्होंने कहा कि टीम ने कूपर अस्पताल के डीन से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि अधिकारी उन चिकित्सकों से भी मिलेंगे जिन्होंने पोस्टमार्टम किया था।04:12 PM, 22-Aug-2020
फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम सुशांत के घर पहुंची
महाराष्ट्रः सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट की छत का सीबीआई की टीम ने निरीक्षण किया। सीबीआई की टीम सिद्धार्थ और नीरज को भी साथ ले गई। वहीं, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी सुशांत के फ्लैट पहुंची।
Maharashtra: A team of forensic experts at the residence of #SushantSinghRajput in Mumbai. https://t.co/LThfYwQkOq pic.twitter.com/lVFknUKBzh
— ANI (@ANI) August 22, 2020
04:01 PM, 22-Aug-2020
सीबीआई जांच सही दिशा में जा रही है-नीरज कुमार सिंह बबलू
बिहारः सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार व भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि सीबीआई जांच सही दिशा में जा रही है और जांच की गति को देखते हुए, हम उम्मीद कर रहे हैं कि आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
CBI probe is going in the right direction and looking at the pace of the investigation, we are hopeful that accused will be arrested: Niraj Kumar Singh Babloo, BJP MLA & a relative of #SushantSinghRajput pic.twitter.com/tSakEAcl0t
— ANI (@ANI) August 22, 2020
03:49 PM, 22-Aug-2020
सीबीआई की टीम फ्लैट में अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण करेगी
एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे। केंद्रीय एजेंसी की टीम दोपहर ढाई बजे मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट पहुंची। टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी थे। सीबीआई के अधिकारी और केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञ सात से अधिक वाहनों में उनके आवास पर पहुंचे।
एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे। केंद्रीय एजेंसी की टीम दोपहर ढाई बजे मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट पहुंची। टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी थे। सीबीआई के अधिकारी और केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञ सात से अधिक वाहनों में उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 22-Aug-2020
रिया के अंतरराष्ट्रीय लेन देन की जांच करेगी ईडी
सुशांत सिंह राजपूत के वित्तीय लेन देन की जांच कर रही ईडी अब रिया चक्रवर्ती के अंतरराष्ट्रीय लेन देनों की भी जांच करेगी। ईडी ने वित्तीय खुफिया इकाई से रिया के वित्तीय लेन देन की रिपोर्ट मांगी है, जो उन्होंने 25 दिन के यूरोप टूर के दौरान किए थे।
03:21 PM, 22-Aug-2020
महाराष्ट्र सरकार सीबीआई को देगी समर्थन: छगन भुजबल
महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई को समर्थन देने की बात कही है। एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने कोई खामी नहीं की है। पटना में केस दर्ज होने की वजह से मामला शीर्ष अदालत तक पहुंचा। इस केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का महाराष्ट्र सरकार पालन करेगी।
03:16 PM, 22-Aug-2020
रिया ने सुशांत के शव को देखकर कहा था 'सॉरी बाबू'
करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौड़ ने मोर्चरी में रहने का दावा किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि यदि सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करती है तो वह एजेंसी को सबकुछ बताने के लिए तैयार हैं। राठौड़ ने दावा किया कि वे कूपर अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद थे, जहां सुशांत के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ था। उन्होंने कहा कि इस दौरान रिया का व्यवहार दोषी की तरह था। अभिनेत्री ने सुशांत का शेव देखने के बाद 'सॉरी बाबू' कहा था।
03:13 PM, 22-Aug-2020
सीबीआई पिछले 45 मिनट से सुशांत के घर पर
बताया गया है कि सीबीआई पिछले 45 मिनट से सुशांत के घर पर है। टीम के साथ नीरज, सिद्धार्थ और फॉरेंसिक दल है। इसके अलावा मुंबई पुलिस के अधिकारी भी सुशांत के घर पर हैं। बताया है कि नीरज, दीपेश और सिद्धार्थ घटना के वक्त सुशांत के घर पर मौजूद थे।