फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushant case updates cbi team rhea chakraborty siddharth pithani neeraj singh deepesh sawant mumbai bihar investigation

सुशांत केस Live: सीबीआई ने रिया को भेजा समन, अभिनेत्री के वकील ने नकारा

Mon, 24 Aug 2020 05:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 24 Aug 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
sushant case updates cbi team rhea chakraborty siddharth pithani neeraj singh deepesh sawant mumbai bihar investigation
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : file photo

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई लगातार सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। इस मामले में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी समेत अभिनेता के कुक नीरज सिंह से डीआरडीओ गेस्टहाउस में पूछताछ हो रही है। वहीं अभिनेता की सप्लीमेंट्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच सोमवार को सीबीआई ने रिया को समन भेजा है लेकिन उनके वकील ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को भी सीबीआई की टीम ने सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश सावंत से पूछताछ की थी। तीनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद सीबीआई की टीम उन्हें लेकर दोबारा सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। सोमवार को सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। बता दें कि सुशांत के पिता ने पटना में रिया को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यहां पढ़ें मामले से जुड़े सभी अपडेट्स-
विज्ञापन



रिया और उनके परिवार को नहीं मिला सीबीआई का समन
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे ने कहा है कि रिया और उनके परिवार को अब तक सीबीआई का कोई समन नहीं मिला है। अगर उन्हें कोई समन मिलता है, तो वे जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे। वहीं सीबीआई का कहना है कि उन्होंने अभिनेत्री के घर जाकर उन्हें समन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिया चक्रवर्ती को सीबीआई ने भेजा समन
सीबीआई की टीम ने सुशांत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेजा है।

डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे सिद्धार्थ पिठानी
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी सोमवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां अभिनेता की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ठहरी हुई है।
 

वाटरस्टोन होटल पहुंची सीबीआई
सीबीआई अधिकारियों की एक टीम पूछताछ के लिए अंधेरी ईस्ट इलाके में स्थित वाटरस्टोन होटल पहुंची है।
 

सीबीआई ने रिया और सुशांत के सीए को बुलाया
सीबीआई ने सुशांत के सीए संदीप श्रीधर और रिया चक्रवर्ती के सीए रितेश को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि इससे पहले संदीप श्रीधर और रितेश से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चुका है।

सुशांत मामले में सीबीआई देरी से आई
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'सुशांत की मौत को 2 महीने से ज्यादा समय हो गया। सीबीआई इस मामले में काफी देरी से आई है। मुझे लगता है कि सीबीआई अपने हिसाब से सारी तहकीकात करके रिया को बुलाएगी। उसके बाद अगर उनकी तरफ से जवाब ठीक नहीं आते हैं, तो शायद गिरफ्तार भी करे। उन्होंने यह भी कहा, 'हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द आपको बड़ा खुलासा मिलेगा। सारे स्टाफ से पूछताछ की गई है। हम लोग काफी संतुष्ट हैं।
 


कूपर अस्पताल से बाहर आई सीबीआई
मुंबई: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम कूपर अस्पताल से बाहर निकली। यह वही अस्पताल है जहां सुशांत सिंह राजपूत का शव रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed