{"_id":"5f3d0acb79f5914ce36115f9","slug":"sushant-case-parth-pawar-said-satyamev-jayate-after-supreme-court-handed-over-investigation-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पार्थ पवार बोले- ‘सत्यमेव जयते’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पार्थ पवार बोले- ‘सत्यमेव जयते’
Wed, 19 Aug 2020 04:54 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 19 Aug 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
पार्थ पवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दे दिए। कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत का परिवार और उनके प्रशंसकों ने संतोष जाहिर किया है। उधर केस को सीबीआई को स्थानांतरित करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ ने भी 'सत्यमेव जयते' कहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पार्थ ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी, जिस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने गत सप्ताह सार्वजनिक रूप से पार्थ को फटकार लगाई थी और उनके बयान को अपरिपक्व बताया था। हालांकि बुधवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पार्थ ने बिना मामले का संदर्भ देते हुए ट्वीट किया, ‘सत्यमेव जयते’। दरअसल इस शब्द का अर्थ होता है 'सच्चाई की जीत'।
विज्ञापन
सत्यमेव जयते!
— Parth Pawar (@parthajitpawar) August 19, 2020
विज्ञापन
बता दें कि राकांपा महाराष्ट्र में सत्त्ताधारी दल शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन में है और सुशांत मामले में महाराष्ट्र पुलिस से जांच करवाने के पक्ष में रही है