Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से की नौ घंटे की पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सीबीआई जांच का आज 10वां दिन है। इस क्रम में सीबीआई ने रविवार को रिया चक्रवर्ती से तीसरी बार पूछताछ की, जो करीब नौ घंटे तक चली। सीबीआई ने रविवार को लगातार तीसरे दिन रिया से पूछताछ की है। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे, जबकि शनिवार को सात घंटे की पूछताछ की थी। कुल मिलाकर अब तक रिया से 26 घंटे की पूछताछ हो गई है। वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने लगातार चौथे दिन पूछताछ की। बता दें कि आज 10:30 बजे के करीब रिया डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थी। यहां पढ़ें सभी अपडेट्सः
Maharashtra: Siddharth Pithani (actor Sushant Singh Rajput's friend) leaves from DRDO guest house in Mumbai after being questioned by Central Bureau of Investigation in the actor's death case. https://t.co/b8E4in8ebJ pic.twitter.com/IKog6H1Vn3 Maharashtra: Actor Rhea Chakraborty leaves from DRDO guest house in Santacruz, Mumbai after being questioned by Central Bureau of Investigation in actor Sushant Singh Rajput's death case.
I have no connection with the case. I never met Sushant Singh Rajput. I met her (Rhea) in 2017: Gaurav Arya at Goa Airport. #SushantSinghRajputCase https://t.co/qIHSBEb70b pic.twitter.com/ADG5MUGVn4 Maharashtra: Siddharth Pithani (actor Sushant Singh Rajput's friend), arrives at DRDO guest house in Mumbai. He is being questioned by Central Bureau of Investigation in the actor's death case. pic.twitter.com/VlKWDc4vF0 Maharashtra: Actor Rhea Chakraborty & her brother Showik Chakraborty arrive at DRDO guest house in Santacruz, Mumbai. They are being questioned by Central Bureau of Investigation in actor #SushantSinghRajputDeathCase. pic.twitter.com/XvoDWKovwt Maharashtra: Rhea Chakraborty's associate Samuel Miranda arrives at the DRDO guest house in Mumbai where the Central Bureau of Investigation (CBI) team probing #SushantSinghRajput's death case is staying. pic.twitter.com/pAGZkvgmfI Maharashtra: Central Bureau of Investigation (CBI) team investigating #SushantSinghRajput's death case arrives at the DRDO guest house in Santacruz, Mumbai. pic.twitter.com/Iw5gZmgxj7
सिद्धार्थ पिठानी डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकले
सुशांत सिंह रापूत की मौत के मामले में सीबीआई पूछताछ के बाद सिद्धार्थ पिठानी डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकले।
सीबीआई की पूछताछ के बाद डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकली रिया चक्रवर्ती
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती मुंबई के सांताक्रूज में डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निल गई है। रिया से लगातार पूछताछ जारी है। रिया से पूछताछ का यह तीसरा दिन है। इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार और शनिवार को भी रिया से पूछताछ की थी।
She was questioned by the CBI on Friday and Saturday also. https://t.co/mbM3l3YxnE pic.twitter.com/KlcNZEZRJl
— ANI (@ANI) August 30, 2020
गौरव आर्या बोले- मैं सुशांत से कभी नहीं मिला
गोवा एयरपोर्ट पर गौरव आर्या ने कहा, 'इस मामले से मेरा कोई संबंध नहीं है। मैं सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिला। मैं उनसे (रिया) 2017 में मिला था।' बता दें कि आर्या गोवा के अंजुना में स्थित टैमारिंड होटल के मालिक हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 अगस्त से पहले पेश होने के लिए कहा है।
पूछताछ के लिए पहुंचे सिद्धार्थ पिठानी
सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। उनसे एजेंसी अभिनेता की मौत के मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
कल सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ करेगी सीबीआई
सुशांत सिंह मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने सोमवार को पूछताछ के लिए अभिनेता की बहन मीतू सिंह को बुलाया है। एजेंसी सुशांत के पिता और अन्य बहनों से भी पूछताछ कर सकती है।
गेस्ट हाउस पहुंचीं रिया
अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। यहां उनसे लगातार तीसरे दिन सीबीआई पूछताछ करेगी।
गेस्ट हाउस पहुंचे सैमुअल मिरांडा
रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। यहां सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ करेगी।
गेस्ट हाउस में होगी रिया से पूछताछ
रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह मामले में पूछताछ के लिए डीआरडीओ के गेस्ट हाउस जाएंगी। यहां उनसे एजेंसी लगातार तीसरे दिन पूछताछ करेगी।
गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई टीम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम मुंबई के सांताक्रूज में स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गई है।
रिया से 10 घंटे तक हुई थी पूछताछ
सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से शनिवार को सात घंटे और शुक्रवार को लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी। उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रिया की शिकायत के बाद सीबीआई ने मुंबई पुलिस से उन्हें गेस्ट हाउस आते समय सुरक्षा देने का अनुरोध किया है, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा दी गई है।