फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surya Grahan 2018: solar eclipse live, solar eclipse time 2018

दुनिया के कई हिस्सों में दिखा सूर्य ग्रहण, अगला 11 अगस्त को

Fri, 13 Jul 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jul 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2018: solar eclipse live, solar eclipse time 2018

13 जुलाई को साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो किसी भी ग्रहण के लगने को अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान खुले आसमान के नीचे नहीं रहना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी अपनी धुरी पर लगातार घूमते रहने के साथ-साथ सौरमंडल में सूर्य का चक्कर भी लगाती है।

विज्ञापन


चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और वह लगातार पृथ्वी के चक्कर लगाता रहता है। ऐसे में कई बार चक्कर लगाते हुए जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो ऐसी स्थिति में सूर्य पूरी तरह से या आंशिक रूप से दिखाई नहीं देता है। इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य ग्रहण सुबह 7.18 मिनट से शुरू होकर 8.13 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषों की मानें तो ग्रहण के दौरान मोक्ष काल 09:43 बजे तक रहेगा। ग्रहण के दौरान सूतक काल भी पड़ेगा। अब साल का तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा जो पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा। 
विज्ञापन


मानयताओं के अनुसार सूतक काल में किसी तरह का कोई शुभ काम नहीं किया जाता है। कुछ ज्योतिषों का कहना है कि चूकिं ग्रहण भारत में नहीं पड़ रहा है इसलिए इसका ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। वहीं 13 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या पर पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए श्राद्ध की रस्में की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण बेशक भारत में दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी तटीय हिस्से, तस्मानिया और न्यूजीलैंड के स्टेवार्ट महाद्वीप के साथ ही अंटार्टिका में दिखाई देगा। इस आंशिक ग्रहण को देखने के लिए लोगों को उचित चश्मे पहनने होंगे ताकि सूर्य की किरणों से आंखों को बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed