{"_id":"653c5b887cf04b132d079b75","slug":"survey-of-madrassas-in-maharashtra-found-many-children-deprived-of-basic-education-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: यूपी और असम की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी मदरसों का सर्वे, बुनियादी शिक्षा से वंचित मिले कई बच्चे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: यूपी और असम की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी मदरसों का सर्वे, बुनियादी शिक्षा से वंचित मिले कई बच्चे
Sat, 28 Oct 2023 06:23 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:23 AM IST
सार
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग की अनुशंसा पर महाराष्ट्र ने मदरसों की मैपिंग (सर्वेक्षण) का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
मदरसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश और असम की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी मदरसों का सर्वेक्षण शुरू किया गया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग की अनुशंसा पर महाराष्ट्र ने मदरसों की मैपिंग (सर्वेक्षण) का काम शुरू किया है। शुक्रवार को मुंबई में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने राज्य सरकार के अधिकारियों से बाल अधिकार कानून के क्रियान्वयन सहित अन्य मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
अहमदनगर में चल रहा बच्चों के धर्मांतरण का रैकेट
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि अहमदनगर जिले में बच्चों को फंसा कर उनका धर्मांतरण कराने का रैकेट चलाया जा रहा है। हमने नगर पुलिस की कार्रवाई में कई गड़बड़ी पाई है। पुलिस विक्टिम की पहचान करने में विफल रही।
विज्ञापन