फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Survey of 100 million families under Ayushman India on April 30

आयुष्मान भारत के तहत 30 अप्रैल को 10 करोड़ परिवारों का होगा सर्वे

Wed, 18 Apr 2018 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
Survey of 100 million families under Ayushman India on April 30
pm modi - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत’ योजना पर काम शुरू हो चुका है। देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के लिए 30 अप्रैल को बड़ा सर्वे होने वाला है। इसके तहत स्वास्थ्य, आशा और आंगनबाड़ी कर्मचारी ग्राम पंचायतों में जाकर पूरी जानकारी एकत्रित करेंगे। परिवारों को ब्यौरा केंद्र तक पहुंचने के बाद इस योजना को डिजिटल इंडिया से जोड़ने काम शुरू होगा। बताया जा रहा है कि सरकार इस पूरी योजना को पेपरलेस बनाना चाहती है। यानी ऑनलाइन ही लोगों को स्वास्थ्य बीमा की तमाम सुविधा मिल सकेंगी।     
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को सभी राज्यों में स्वास्थ्य कर्मचारियों, आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को ड्यूटी पर लगाया गया है। ग्राम पंचायतों में जाकर ये वहां के ग्राम प्रधान और स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से गरीबों परिवारों से संपर्क करेंगे। एक फॉर्म में पूरी जानकारी के साथ परिवार का फोन नंबर भी होगा। साथ ही नए सदस्य के जुड़ने की जानकारी लेकर योजना का लाभ उसे भी दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य लाभ देने के लिए परिवार का चयन सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) 2011 के तहत किया जाएगा। अधिकारी का कहना है कि इस वर्ष अक्तूबर में इस योजना का लाभ मिलना शुरू होने की संभावना है।      
विज्ञापन


पहाड़ी राज्यों के लिए 90 फीसदी बजट केंद्र देगा 

अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार की हिस्सेदारी रहेगी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पहाड़ी राज्यों को ज्यादा सहायता देने का फैसला लिया है। इसके तहत पहाड़ी राज्यों में इस योजना के लिए केंद्र सरकार 90 फीसदी तक बजट देगी। शेष 10 फीसदी राज्य को देनी होगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड को वरीयता नहीं

आधार और मतदाता पत्र को लेकर कई तरह की खामियां सामने आने के चलते सरकार ने आयुष्मान भारत में इसकी वरीयता को नहीं रखा है। बताया जा रहा है कि एसईसीसी 2011 के सात पैरामीटर के अनुसार ही लाभार्थी परिवार का चयन किया जाएगा। हालांकि आवेदन करते वक्त परिवार के मुखिया का आधार कार्ड होना जरूरी होगा। ताकि उनके बीमा खाते को उससे लिंक कराया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed