फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Survey claims: Real wages in India will grow the most next year, In Asia Pacific will grow by 1.3 percent

सर्वे में दावा: भारत में वास्तविक वेतन अगले साल सबसे ज्यादा बढ़ेगा, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 1.3 फीसदी बढ़ेगा

Fri, 28 Oct 2022 05:35 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 28 Oct 2022 05:35 AM IST
सार

पाकिस्तान और श्रीलंका में हालात बिल्कुल उलटे दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान में कर्मचारियों का वेतन अगले साल 9.9 फीसदी घट सकता है। श्रीलंका में वेतन 20.5 फीसदी और तुर्किये में 14.4 फीसदी कट सकता है।

विज्ञापन
Survey claims: Real wages in India will grow the most next year, In Asia Pacific will grow by 1.3 percent
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका, यूरोप और चीन समेत दुनिया के अन्य सभी देशों के मुकाबले अगले साल यानी 2023 में भारत में सबसे ज्यादा वेतन बढ़ सकता है। भारतीय कंपनियां दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले वेतन में सबसे अधिक वास्तविक वृद्धि कर सकती हैं। वेतन वृद्धि की दर अगर महंगाई से अधिक है तो उसे वेतन में वास्तविक बढ़ोतरी कहा जाता है। 

विज्ञापन


ईसीए इंटनेशनल के सर्वे में दावा किया गया है, दुनिया के सिर्फ 37% देशों में ही 2023 में महंगाई को मात देने वाली वेतन वृद्धि की उम्मीद है। सर्वे 68 देशों व शहरों में मौजूद 360 बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुटाई जानकारी पर आधारित है।
विज्ञापन


सर्वाधिक वृद्धि करने वाले शीर्ष-10 देश

देश बढ़ोतरी
भारत 4.6%
वियतनाम 4.0%
चीन 3.8%
ब्राजील 3.4%
सऊदी अरब 2.3%
मलयेशिया 2.2%
थाइलैंड 2.2%
ओमान 2.0%
रूस 1.9
ताइवान 1.8%


अमेरिका और यूरोप में नकारात्मक वृद्धि
वास्तविक वेतन वृद्धि में यूरोपीय देशों के कर्मचारी सबसे अधिक प्रभावित होंगे। इसकी वजह महंगाई का कई दशक के उच्च स्तर पर पहुंचना है। महंगाई के मुकाबले यूरोपीय देशों में औसत वास्तविक वेतन वृद्धि (-)1.5% हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अमेरिका में औसत वास्तविक वेतन (-)0.5 फीसदी बढ़ सकता है। 
  • अफ्रीका और मध्य एशियाई देशों में यह बढ़ोतरी (-)0.1 फीसदी और सिंगापुर में एक फीसदी हो सकती है। 
  • एशिया प्रशांत क्षेत्र में वेतन अगले साल 1.3 फीसदी बढ़ सकता है।

पाकिस्तान और श्रीलंका में हालात बिलकुल उलट 
पाकिस्तान और श्रीलंका में हालात बिल्कुल उलटे दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान में कर्मचारियों का वेतन अगले साल 9.9 फीसदी घट सकता है। श्रीलंका में वेतन 20.5 फीसदी और तुर्किये में 14.4 फीसदी कट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed