फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Survey 94% Indians like to visit famous places of films, want to visit cities like Paris and Manali 2024

Survey: फिल्मों के प्रसिद्ध स्थानों पर घूमना है 94% भारतीयों की पसंद, 2024 में इन शहरों में घूमने की है चाहत

Wed, 01 Nov 2023 06:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 06:30 AM IST
सार

2023 में जितने भारतीयों ने विदेश की यात्रा की थी, उतने ही यात्री अगले साल विदेश की यात्रा करना चाहते हैं। 2024 में ज्यादातर लोग वियतनाम और अजरबैजान जाना चाहते हैं। इसके बाद जापान का टोकियो और स्विटजरलैंड का जिनेवा है।

विज्ञापन
Survey 94% Indians like to visit famous places of films, want to visit cities like Paris and Manali 2024
मनाली - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय अब बॉलीवुड की फिल्मों और टीवी में दिखाए जा रहे कार्यक्रमों के आधार पर घूमने का स्थान चुन रहे हैं।  2024 में 94 प्रतिशत भारतीय इन्हीं स्थानों पर जाना चाह रहे हैं। स्काईस्कैनर के सर्वे के मुताबिक, इनमें शिमला से लेकर पेरिस तक पसंदीदा स्थान हैं।

विज्ञापन


स्काईस्कैनर ने 1,000 भारतीयों पर यह सर्वे किया है। इसके मुताबिक, 2024 में भारतीयों को यात्रा करने के लिए प्रेरित करने वाले शीर्ष शहरों मे हिमाचल प्रदेश का मनाली है, जहां ये जवानी है दीवानी फिल्म से लोग प्रभावित हैं। इसके बाद लद्दाख है, जहां 47 फीसदी लोग जाना चाहते हैं। इसे 3 इडियट्स में दिखाया गया है। स्थान यूनाइटेड किंगडम के लंदन में 43 प्रतिशत भारतीय जाना चाहते हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार,पेरिस 42 प्रतिशत भारतीयों का आकर्षण का केंद्र है। इस शहर को एमिली इन पेरिस में दिखाया गया है। पिछले साल दिसंबर में नेटफ्लिक्स सिटकॉम के सीजन 3 के लॉन्च के बाद जनवरी में पेरिस के सर्च में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में जितने भारतीयों ने विदेश की यात्रा की थी, उतने ही यात्री अगले साल विदेश की यात्रा करना चाहते हैं। 2024 में ज्यादातर लोग वियतनाम और अजरबैजान जाना चाहते हैं। इसके बाद जापान का टोकियो और स्विटजरलैंड का जिनेवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed