फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   surgical strike 2: Know everything about Balakot terrorist camp

सर्जिकल स्ट्राइक 2: क्या-क्या होता था बालाकोट आतंकी कैंप में, यहां जानिए सबकुछ

Tue, 26 Feb 2019 08:10 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 26 Feb 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
surgical strike 2: Know everything about Balakot terrorist camp
बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक

जैश ए मोहम्मद के बालाकोट स्थित आतंकी कैंप पर भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान और जैश को हैरान कर दिया। इतनी जल्द पलटवार की उम्मीद इन्हें नहीं थी। पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद ही भारत ने 40 जवानों की शहादत का बदला ले लिया। आपको बताते हैं इस आतंकी कैंप की पूरी कहानी। 

विज्ञापन
  • सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बालाकोट स्थित जैश के मोहम्मद का आतंकी कैंप पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में कुनहर नदी के किनारे बनाया गया था। इसे आतंकियों की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था, ट्रेनिंग का काम पाक सेना के रिटायर्ड फौजी होते थे। 
  • विज्ञापन
  • न तो पाकिस्तान की एजेंसियों को और न ही जैश को ऐसे किसी हमले का अंदाजा था। पुलवामा हमले के बाद आतंकी कैंपों को बालाकोट के 5 स्टार कैंपों में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। 350 आतंकी नींद में ही ढेर हो गए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बालाकोट कैंप का मुखिया युसूफ अजहर की सीबीआई को आईसी-814 हाइजैकिंग मामले में तलाश है। उसके खिलाफ साल 2000 में रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। वह जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजह का साला है। 
  • बालाकोट कैंप जैश और दूसरे आतंकी संगठनों के लिए महत्वपूर्ण आतंकी कैंप रहा है और यहां से कई आतंकियों को ट्रेनिंग देकर आगे भेजा गया है। इस कैंप में 500 से 700 लोगों को रखा जा सकता है। यहां स्वीमिंग पूल, रसोइए की भी सुविधा है। 
  • यह कैंप बालाकोट शहर से करीब 20 किमी. दूर है और इसका इस्तेमाल आतंकियों को सख्त ट्रेनिंग देने में किया जाता है। ट्रेनिंग देने का काम पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड अधिकारी करते हैं। मसूद अजहर और दूसरे आतंकी सरगना यहां अकसर भारत विरोधी उकसाने वाले भाषण दिया करते हैं।
  • बालाकोट शहर लाइन ऑफ कंट्रोल के पास एबोटाबाद से 80 किमी. दूर है। एबोटाबाद में ही अमेरिकी सेना ने अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान की नजरों से बचते हुए ढेर किया था।
  • इस कैंप का इस्तेमाल मसूद अजहर के रिश्तेदारों और काडर को अत्याधुनिक हथियारों के साथ ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है।
  • सूत्र बताते हैं कि जैश के आने से पहले इस कैंप का इस्तेमाल हिजबुल मुजाहिदीन किया करता था। 
  • बालाकोट कैंप में आतंकियों को दौर ए खास ट्रेनिंग दी जाती थी जहां आतंकी आधुनिक हथियारों, विस्फोटकों के साथ सुरक्षाबलों के काफिले पर हमले के तरीके सीखते थे। इसके अलावा इन्हें आईईडी बनाना, सुसाइड बम तैयार करना, विपरीत हालात में टिके रहने जैसी ट्रेनिंग दी जाती थी। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed