{"_id":"62adc4522e15041611765c21","slug":"surge-in-covid-cases-states-and-union-territories-asked-to-submit-larger-number-of-samples-for-whole-genome-sequencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Surge: राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए ज्यादा सैंपल भेजने का निर्देश, INSACOG ने की कोरोना डाटा की समीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Surge: राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए ज्यादा सैंपल भेजने का निर्देश, INSACOG ने की कोरोना डाटा की समीक्षा
Sat, 18 Jun 2022 05:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 18 Jun 2022 05:58 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर रखना है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी आने लगी है। इस बीच एक बडी खबर सामने आई है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी संख्या में सैंपल डाटा जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि खास कर उन जिलों और इलाकों में सैंपल तेजी से और बड़ी संख्या में इकट्ठे करने हैं जहां, पिछले सात दिनों में कोरोना महामारी का एक भी मामला सामने आया हो।
विज्ञापन
ये निर्देश शुक्रवार को हुई केंद्रीय निकाय जीमोमिक्स कंसोर्टियम(INSACOG) की बैठक के बाद दिए गए। इस बैठक में कोविड-19 के जीनोमिक डेटा की समीक्षा की गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर रखना है। इसके अलावा हम यह देखना चाहते हैं कि हम नियमित सिक्वेंसिंग के दौरान नए सब- वैरिएंट्स के बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी रखने से चूक तो नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि पिछली समीक्षा बैठक में बताया गया था कि देश में अब तक कोई चिंता का विषय नहीं है। भारत में अब BA.2 के अलावा BA.4 और BA.5 वैरिएंट्स के मरीज भी हैं। ये ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स से ज्यादा तेजी से फैलते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, केरल के 11 और महाराष्ट्र के पांच सहित भारत के बत्तीस जिलों में साप्ताहिक कोविड पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की जा रही है,जबकि दिल्ली के 9 सहित देश के 35 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 प्रतिशत के बीच है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 13,216 नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,32,83,793 हो गई है, वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 68,108 हो गए हैं। 23 नए लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,24,840 हो गई है।
देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण दर, नए संक्रमित और मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते 113 दिनों में यह पहला मौका है जब देश में 13 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं।