फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surge in Corona Cases news updates COVID-19 cases reported in Telangana face masks mandatory for people

COVID-19 Cases: तेलंगाना में कोविड के चार मामले सामने आए, सरकार ने लोगों से सावधान रहने की अपील की

Wed, 20 Dec 2023 01:55 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 20 Dec 2023 01:55 AM IST
सार

तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग ने पड़ोसी राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही 10 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को जब तक अनिवार्य न हो, बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Surge in Corona Cases news updates COVID-19 cases reported in Telangana face masks mandatory for people
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोविड की नई लहर दस्तक दे रही है। तेलंगाना में मंगलवार को कोवि़ड के चार मामले सामने आए। इसके बाद राज्य सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक ने एक बयान में कहा कि तेलंगाना में मंगलवार को कोविड के चार मामले दर्ज किए। निदेशक ने पड़ोसी राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही 10 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को जब तक अनिवार्य न हो, बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि 20 से 50 वर्ष के आयु वर्ग में कोविड का संक्रमण अधिक हो रहा है। इसलिए ऐसे लोगों से अनुरोध है कि वे ऑफिस या अन्य जरूरी कार्यों के लिए बाहर जाते समय उचित सावधानी बरतें। सभी लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। बयान में कहा गया है कि फेस मास्क कोविड-19 से बचाव का पहला उपाय है। मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


कोविड से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन जरूरी
स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी में कहा है कि कोविड से बचाव के लिए छह फीट की शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी है। कार्यस्थलों पर साबुन और हाथ धोने की सुविधा या सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाना है। साथ ही कर्मचारियों के बीच पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाए रखी जानी चाहिए। एडवाइजरी में नागरिकों से अपील की गई है कि वे गैरजरूरी यात्रा से बचें। यदि बहुत जरूरी है तो यात्रा के दौरान सभी कोविड बचाव नियमों जैसे फेस मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल, शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लू या इन्फ्लूएंजा लक्षण दिखने पर फौरन स्वास्थ्य केंद्र जाएं
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत, शरीर में दर्द और सिरदर्द जैसे फ्लू या इन्फ्लूएंजा लक्षण दिखने पर फौरन नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं और बिना किसी देरी के स्वास्थ्य की जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, किडनी रोग, कैंसर या किसी अन्य पुरानी बीमारी से ग्रसित लोगों से अपील की है कि वे घरों के अंदर रहें और कोविड जोखिम से बचने के लिए चिकित्सा देखभाल को छोड़कर किसी भी प्रकार की यात्रा से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed