फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Prabhu statement over budget

बजट 2017: रेलवे की पुरानी परियोजनाओं को नए कलेवर में पेश किया गया

Thu, 02 Feb 2017 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Thu, 02 Feb 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
 Suresh Prabhu statement over budget
suresh prabhu
लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नए युग की शुरूआत बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आर्थिक पहलू के साथ सामाजिक  समानता का भी ध्यान रखा गया है। यह आगे की दिशा में ले जाने वाला बजट है।   प्रभु ने यह भी कहा कि सरकार अब इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम नीति पर  काम कर रही है। सड़क, हवाई मार्ग, जहाजराणी व रेल मार्ग का समग्र विकास होगा। 
विज्ञापन


शाम को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभु ने कहा कि बजट का महत्वपूर्ण खर्च रेलवे ऑटोमेशन और टेक्रॉलोजी पर किया जाएगा। रोलिंग स्टॉक व आधुनिक मशीन से रेलवे ट्रैक की जांच की जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। 
विज्ञापन


राज्य सरकार  के साथ मिलकर हम स्टेशनों का पुनर्विकास करेंगे। स्टेशन विकास का काम  शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर करेंगे। स्मार्ट सिटी में स्मार्ट स्टेशन  भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में रेलवे की पुरानी योजनाओं को ही मिली हरी झंडी

 Suresh Prabhu statement over budget
रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : amar ujala

आम बजट के साथ पेश रेल बजट में रेलवे की पुरानी योजनाओं को ही नये कलेवर में पेश कर दिया गया है। बजट में नयापन कुछ भी दिखाई नहीं पड़ा है। रेलवे में रिस्ट्रक्चरिंग की बात भी बजट में नहीं दिखाई पड़ रही है।

जहां तक 25 स्टेशनों को पुनर्विकास करने की बात हो या 2019 तक सभी ट्रेनों को जैव शौचालय से लैस करने की। बता दें कि 23 स्टेशनों का पुर्नर्विकास के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। आठ फरवरी को काम का जिम्मा सौंप दिया जाएगा। जहां तक नई लाइन बनाने की बात है तो रेलवे अपने विजन में ही स्पष्ट कर चुका है कि 2800 किलोमीटर नई लाइन की जगह 3500 किलोमीटर नई लाइन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दिव्यांग फ्रेंडली स्टेशन बनाए जाने की बात भी हर साल बजट का हिस्सा होता है। ब्राडगेज लाइन में मानव रहित लेवल क्रांसिग का जिक्र भी पहले से किया जाता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed