फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Prabhu provide medical assistant to passenger in train

ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर 'प्रभु' को किया याद, चंद घंटों में हुआ इलाज

Mon, 18 Jul 2016 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
Suresh Prabhu provide medical assistant to passenger in train
ट्रेन में ही हुआ उपचार - फोटो : pti

रेल यात्रियों को केवल एक ट्वीट पर हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए मशहूर हो चुके रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक और यात्री की मदद की। तबियत खराब होने पर एक यात्री ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर चिकित्सकीय उपचार की गुहार लगाई जिसके बाद उसे अगले ही स्टेशन पर एक डॉक्टर ने आकर दवा दी।

विज्ञापन


यह घटना रविवार की रात है जब गाड़ी संख्या 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस से सफर कर रहे विप्लव यादव की तबियत अचानक से खराब हो गई। ट्रेन में कोई संभव मदद नहीं मिल पाने की वजह से उसने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई जिसके कुछ ही देर बाद मंत्रालय की ओर से उसका जवाब आ गया और विप्लव को अगले स्टॉपेज पर संबंधित डॉक्टर मुहैया कराए जाने की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

खुद डीआरएम ने विप्लव को किया फोन

Suresh Prabhu provide medical assistant to passenger in train
विप्लव यादव की तबियत हुई थी खराब - फोटो : Facebook

वाराणसी के समीप मुगलसराय के रहने वाले विप्लव ने बताया कि वह लखनऊ में रिवेन्यू इंस्पेक्टर की परीक्षा देने के लिए गये थे। इस दौरान वह बारिश में भीग गया और उसे मजबूरन उसी हालत में ट्रेन में सफर करना पड़ा। बारिश में भींगे होने की वजह से विप्लव की तबियत अचानक से बिगड़ गई और उसे बुखार के साथ सर्दी जुकाम भी हो गया। जुकाम की वजह से विप्लव को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उसने सुरेश प्रभु के मदद की गुहार लगाई थी।

विप्लव का ट्वीट मिलते ही रेल मंत्रालय ने लखनऊ डीआरएम को इसकी सूचना दे दी जिसके कुछ ही देर बार डीआरएम अनिल कुमार लाहोटी ने विप्लव को ट्वीट कर जौनपुर स्टेशन पर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। ट्रेन जैसे ही जौनपुर स्टेशन पर पहुंची वैसे ही डॉक्टर ने उसे दवा उपलब्ध करा दी। रेल मंत्रालय के त्वरित कार्रवाई पर विप्लव ने लखनऊ डीआरएम, रेल मंत्रालय और सुरेश प्रभु को धन्यवाद दिया।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed