फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat rape and murder case: 1200 posters have been posted across Surat for identification of girl

सूरत रेप-मर्डर केस: पीड़िता की पहचान के लिए पुलिस ने इनाम वाले पूरे शहर में चस्पा किए 1200 पोस्टर

Sun, 15 Apr 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Sun, 15 Apr 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Surat rape and murder case: 1200 posters have been posted across Surat for identification of girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Photo
गुजरात में 11 साल की नाबालिग रेप पीड़िता की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूरत पुलिस कमीश्नर सतीश शर्मा ने कहा की पीड़िता के परिवार को ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है। पहचान के लिए पुलिस ने पूरे सूरत में 1200 पोस्टर चस्पा किए हैं। साथ ही उसके परिवार से मिलवाने वाले को 20 हजार रुपए इनाम की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।   
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि गुजरात के सूरत में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चोट के 86 निशान मिले हैं। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया बच्ची का रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया है या नहीं। सूरत सिविल अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख गणेश गोवेकर के अनुसार, बच्ची को गला घोंटकर मारा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम के दौरान बच्ची के शरीर पर चोट के 86 निशान मिले। ये देखने में एक से सात दिन पुराने लगते हैं। दरअसल, छह अप्रैल को सूरत के भेस्तान इलाके में एक मैदान में पुलिस को 11 साल की बच्ची का शव मिला था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी केबी झाला ने बताया कि किसी बच्चे ने 6 अप्रैल की सुबह शव देखा था। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed