फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat is showing the way to Delhi and other big cities that are struggling to manage garbage

सूरत में कूड़े प्रबंधन की इस खास स्टाइल ने दिखाई दिल्ली सहित अन्य शहरों को राह

Mon, 02 Jul 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Mon, 02 Jul 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Surat is showing the way to Delhi and other big cities that are struggling to manage garbage

गुजरात का शहर सूरत दिल्ली सहित देश के उन बड़े शहरों के लिए एक उदाहरण है जहां कचरे का ठीक तरह से निपटारा नहीं होता है। दिल्ली-एनसीआर में आपको कूड़ेदान से बाहर आता हुआ कचरा लगभग रोजाना ही दिखाई देता होगा। यहां कई-कई दिनों तक कचरा हटाने के लिए निगम के कर्चमारी नहीं आते हैं जिसकी वजह से आस-पास के घरों को बदबू वाली हवा में रहने को मजबूर होना पड़ता है। लेकिन सूरत में कूड़ेदान के 70 प्रतिशत भरने के बाद ही उसे साफ करने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन


सूरत के नगर निगम ने शहर में 43 अंडरग्राउंड कूड़ेदान लगा रखे हैं। हर कूड़ेदान की क्षमता 1.5 टन कचरा ढोने की है। इसे शहर के स्मार्ट सिटी अभियान के तहत लगाया गया है। इन कूड़ेदानों में एक सेंसर लगा है जिसकी वजह से 70 प्रतिशत कचरा भरते ही यह कंट्रोल रुम को अलर्ट भेज देता है। इन कूड़ेदानों को फुटपाथ पर लगाया गया है। इनमें दो रास्ते बनाए गए हैं एक व्यक्तियों के लिए और दूसरा निगम की गाड़ियों के लिए ताकि वह कचरा निकाल सकें। 
विज्ञापन


सूरत नगर निगम के कमिश्नर एम थेन्नारसन ने कहा, 'हम इस तरह के 75 और कूड़ेदान लगाने वाले हैं। यह पहले कुछ सीमित क्षेत्र में शुरू किया गया। अब बहुत सारे पार्षद इसकी मांग कर रहे हैं। एक बार लोगों को इसका अच्छा अनुभव हो जाए और इसका परिणाम देख लें तो उन्हें बेहतर सुविधा दी जाएगी। हम इसे दूसरे क्षेत्रों में भी लगाएंगे।' थेन्नारसन सूरत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निदेशक और अध्यक्ष भी हैं। दंभल जोकि सूरत के कपड़ा बाजार क्षेत्र में आता है वहां बड़े-बड़े मेटल कूड़ेदानों को क्रेन की मदद से खाली किया जाता है। कोई भी व्यक्ति कचरे को हटाने के लिए हाथ इस्तेमाल नहीं करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थेन्नारसन के सहायक सीवाई भट्ट ने कहा कि यह नगर निगम के लिए बेहतरीन विकल्प हैं और यह हवा में कोई बदबू भी नहीं छोड़ता है। इन कूड़ेदानों का संचालन करने के लिए निजी कंपनी को रखा गया है। एक शख्स ने कहा, 'यह एक अच्छी पहल है। यहां तक की जब बारिश होती है पानी अंदर नहीं जाता है। ऐसी ही पहल दूसरे क्षेत्रों मे भी की जानी चाहिए।' सूरत रोजाना 2,100 टन का कचरा पैदा करता है और उसमें से लगभग 800 टन को परिष्कृत और उपचारित किया जाता है। एक अधिकारी ने दावा किया कि बाकी के बचे हुए कचरे का वैज्ञानिक रूप से निपटारा किया जाता है। थेन्नारसन ने कहा कि वह एक ऐसी प्रणाली को इंस्टॉल करेंगे जिससे रोजाना 2,000 टन कचरे का निपटान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed