फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat industrialist donated Ramlala 6 kg crown its price Rs 11 crore

Ayodhya: सूरत के उद्योगपति ने दान किया रामलला का मुकुट, छह किलो है वजन और कीमत 11 करोड़

Tue, 23 Jan 2024 01:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 23 Jan 2024 01:55 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन किलोग्राम वजनी प्रतिकृतियों को सूरत के जौहरी ने बनाया है। गुजराती उद्योगपति मुकेश पटेल सूरत स्थित ग्रीनलैब डायमंड्स के प्रमुख हैं। पटेल ने भगवान राम की मूर्ति के लिए 11 करोड़ रुपये का स्वर्ण मुकुट उपहार में दिया है।

विज्ञापन
Surat industrialist donated Ramlala 6 kg crown its price Rs 11 crore
अयोध्या में रामलला का दिव्य स्वरूप - फोटो : social media

विस्तार

अयोध्या में प्रभुराम बाल रूप में विराजमान हो चुके हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान भगवान राम को पहनाया गया स्वर्ण मुकुट कई कीमती पत्थरों से सुशज्जित था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को उपहार भेंट किया। इन उपहारों में कीमती पत्थरों से जड़ा सोने का एक मुकुट और राम मंदिर की चांदी की दो प्रतिकृतियां शामिल हैं। 

विज्ञापन

मुकुट का वजन छह किलो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन किलोग्राम वजनी प्रतिकृतियों को सूरत के जौहरी ने बनाया है। गुजराती उद्योगपति मुकेश पटेल सूरत स्थित ग्रीनलैब डायमंड्स के प्रमुख हैं। पटेल ने भगवान राम की मूर्ति के लिए 11 करोड़ रुपये का स्वर्ण मुकुट उपहार में दिया है। इसका वजह छह किलो है। प्रतिकृतियां सूरत के डी खुशालदास ज्वैलर्स ने चार महीने पहले बनाईं गईं थीं। खुशालदास ज्वैलर्स ने बताया कि दोनों मॉडलों को बनाने में कारीगरों को साढ़े तीन माह लग गए थे। लघु मंदिर हस्तशिल्प से बनाए गए हैं।

विज्ञापन

मणिक, मोती और नीलम मुकुट में लगाए गए  
विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नावदिया ने कहा कि रामलला के लिए सोने और कीमती पत्थरों से बना मुकुट मंदिर को भेंट किया गया था। नवदिया ने कहा कि सूरत की कंपनी के दो कर्मचारी रामलला की मूर्ति के सिर का माप लेने आए थे। मुकुट तैयार होने के बाद विमान से उसे पांच जनवरी को अयोध्या लाया गया था। स्वर्ण के अलावा, इसमें छोटे और बड़े आकार के हीरे, माणिक, मोती और नीलम सहित अन्य कीमती पत्थर जड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलला की मूर्ति की क्या विशेषता है?
भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापना के बाद सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई है। तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। आभूषण और वस्त्रों से सुसज्जित रामलला के चेहरे पर भक्तों का मन मोह लेने वाली मुस्कान दिखाई दे रही है। कानों में कुंडल तो पैरों में कड़े पहने हुए हैं। मूर्ति के नीचे आभामंडल में चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की छोटी-छोटी मूर्तियों की पूजा की गई है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने विस्तार से 16 दिव्य आभूषणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed