{"_id":"58f973a44f1c1ba346473c4b","slug":"surat-diamond-businessman-laxmidas-vekaria-gifts-scooter-to-his-125-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः हीरा व्यापारी ने अपने हर कर्मचारी को दिया तोहफे में स्कूटर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरातः हीरा व्यापारी ने अपने हर कर्मचारी को दिया तोहफे में स्कूटर
amarujala.com-Written by- जया पाण्डेय
Updated Fri, 21 Apr 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को दिया गया स्कूटर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत के कई व्यापारी पूरे राज्य में अपने कर्मचारियों को बड़े और अनोखे उपहार देने के लिए जाने जाते हैं। वो अपने कर्मचारियों को सिर्फ बोनस ही नहीं देते बल्कि बोनस के साथ उन्हें हर साल कुछ खास भी देते हैं। ऐसे ही एक बिजनेसमैन हैं लक्ष्मीदास वेकारिया। लक्ष्मीदास हीरे का व्यापार करते हैं। इस साल उन्होंने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के अलावा उन्हें और भी कुछ खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपने 125 कर्मचारियों को स्कूटर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गुजरात के हीरा कारोबारी ने परिवार संग कर्मचारियों को टूर पर भेजा
विज्ञापन
सिर्फ लक्ष्मीदास ही अकेले गुजरात में ऐसा नाम नहीं हैं। उनके अलावा गुजरात की श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट के मालिक और हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया भी इस मामले में काफी दिलदार हैं। ढोलकिया भी अपने कर्मचारियों को हर साल कुछ न कुछ विशेष उपहार जरूर देते हैं। पिछले साल वो अपने 300 कर्मचारियों को उनके परिवार वालों के साथ 10 दिन के लिए उत्तराखंड के टूर पर ले गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वुमेन्स डे पर एक कार कंपनी का खास तोहफा, 8000 रुपये की दी छूट
अपने कर्मचारियों को विशेष उपहार देने की लिस्ट में हेयर कृष्णा एक्सपोर्टर्स के मालिक शिवाजीभाई ढोलकिया का नाम भी शुमार है। पिछले साल दिवाली में उन्होंने अपने 1665 कर्मचारियों को कार दी थी।