{"_id":"5b2d37874f1c1b644d8b80de","slug":"surat-court-issues-arrest-warrant-against-nirav-modi-for-theft-customs-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी के खिलाफ कस्टम ड्यूटी की चोरी मामले में सूरत कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीरव मोदी के खिलाफ कस्टम ड्यूटी की चोरी मामले में सूरत कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोर्ट ने देश से फरार हो चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। यह वारंट राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा दर्ज कस्टम ड्यूटी की चोरी मामले में जारी हुआ है। सरकारी वकील नायण सुखदवाला ने बताया कि कोर्ट की कार्यवाही के दौरान नीरव मोदी के पेश नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीएच कपाड़िया वारंट जारी किया। मार्च में मुंबई डीआरआई ने नीरव मोदी और सूरत स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित उसकी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
उन पर घरेलू मार्केट में 890 करोड़ रुपये की कीमत के हीरे और मोती बेचने का आरोप है। डीआरआई का आरोप है कि मोदी ने महंगे हीरे और मोती सेज में स्थित अपनी कंपनी के जरिए आयात किए लेकिन इन पर 52 करोड़ की कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाई।
विज्ञापन