{"_id":"65a802f8a06f094ede0aa6e9","slug":"suraj-chavan-close-aide-of-shiv-sena-ubt-mla-aaditya-thackeray-arrested-by-ed-in-bmc-khichdi-covid-scam-case-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण को ईडी ने किया गिरफ्तार; बीएमसी खिचड़ी कोविड घोटाला मामले में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण को ईडी ने किया गिरफ्तार; बीएमसी खिचड़ी कोविड घोटाला मामले में कार्रवाई
Wed, 17 Jan 2024 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमसी खिचड़ी कोविड घोटाला मामले में ईडी ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ के बाद चव्हाण को देर शाम धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया। चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के सहयोगी बताए जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कोविड-19 के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी बांटने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से 8.64 करोड़ रुपए का ठेका देते समय अनियमितताएं की गईं थीं। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा का आरोप है कि प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी बांटने के लिए ठेके के लिए कीर्तिकर को 52 लाख रूपये, वहीं सूरज चव्हाण को फर्म से 37 लाख रूपये दिए गए। यह कॉन्ट्रैक्ट बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से दिया गया था।
विज्ञापन