फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly elections in Punjab, Manipur and UP: CISF providing VIP security, DG Praveer Ranjan reviews

पंजाब-मणिपुर-यूपी में विधानसभा चुनाव: वीआईपी सिक्योरिटी प्रदान कर रही सीआईएसएफ, डीजी प्रवीर रंजन ने की समीक्षा

Fri, 30 Oct 2026 03:35 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 30 Oct 2026 03:35 PM IST
सार

सीआईएसएफ के डीजी प्रवीर रंजन ने नोएडा स्थित स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) कैंपस में पंजाब, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर वीआईपी सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा में कोई चूक न होने देने और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Assembly elections in Punjab, Manipur and UP: CISF providing VIP security, DG Praveer Ranjan reviews
सीआईएसएफ के डीजी प्रवीर रंजन ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईएसएफ के डीजी प्रवीर रंजन ने बल के 'स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप' (एसएसजी), जो अतिविशिष्ट लोगों को सुरक्षा मुहैया कराता है, के कार्यों की समीक्षा की है। पंजाब-मणिपुर-यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में 'सीआईएसएफ' द्वारा कई 'महत्वपूर्ण हस्तियों' को  सिक्योरिटी प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई है। चुनावी माहौल में वीआईपी लोगों की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए डीजी प्रवीर रंजन ने संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने गुरुवार को नोएडा स्थित स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) कैंपस में चुनाव के दौरान 'महत्वपूर्ण हस्तियों' को प्रदान किए गए सुरक्षा घेरे की समीक्षा की है। एसएसजी के डीआईजी ने डीजी रंजन को पंजाब, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सिक्योरिटी यूनिट की परिचालन तैयारियों की जानकारी दी। चुनावी भीड़ में किस तरह से सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को महफूज रखा जाता है, उसकी रणनीति क्या रहती है और किसी भी तरह के जोखिम से एसएसजी जवान कैसे निपटते हैं, इस बाबत सीआईएसएफ डीजी को अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ के महानिदेशक ने यूनिट की विशेष परिचालन क्षमताओं का भी निरीक्षण किया, जिसमें हथियार, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के उपकरण और आधुनिक तकनीकी गैजेट्स शामिल थे। उन्होंने जवानों की तैयारियों की समीक्षा की और उच्च परिचालन मानक बनाए रखने तथा सौंपी गई सुरक्षा जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए पेशेवर मार्गदर्शन दिया। इस दौरे ने परिचालन तैयारियों को बनाए रखने, विशेष सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और अपने जवानों के बीच शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के प्रति सीआईएसएफ की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप, कैंपस में डीजी ने एक अत्याधुनिक मल्टी-स्पोर्ट एरिना और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का उद्घाटन किया। इन सुविधाओं को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत विकसित किया गया है, जिसमें यामाहा मोटर्स ने मल्टी-स्पोर्ट एरिना के लिए और ओएनजीसी ने सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के लिए सहयोग दिया है। ये परियोजनाएं एसएसजी कैंपस के खेल बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण योगदान हैं। इन सुविधाओं से कर्मियों को खेल, शारीरिक कंडीशनिंग और फिटनेस प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed