फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sur Benaras festival begins in Varanasi

शहनाई के जादूगर की याद में गूंजे राग-ताल

Sun, 20 Mar 2016 04:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 20 Mar 2016 04:09 AM IST
सार

  • सुर-बनारस संगीत महोत्सव का नागरी नाटक मंडली में आगाज
  • बिस्मिल्लाह खां की काशी में उनको याद करने के बहाने शहनाई गूंज उठी

विज्ञापन
Sur Benaras festival begins in Varanasi
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी थे उस्ताद के मुरीद

विस्तार

शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की काशी में उनको याद करने के बहाने शहनाई गूंज उठी। उस्ताद की सौंवी जयंती पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उनको लय-ताल के जरिए काशी में याद कर रही है। शनिवार की शाम गायन, वादन की प्रस्तुतियों पर देर रात तक संगीत प्रेमी झूमते रहे। 
विज्ञापन


नागरी नाटक मंडली में आयोजित चार दिनी संगीत महोत्सव ‘सुर-बनारस’ संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित है। महापौर राम गोपाल मोहले ने दीप जलाकर सुर-बनारस संगीत महोत्सव का उद्घाटन किया। शुरुआत हुई दिल्ली के जगदीश प्रसाद की शहनाई से।
विज्ञापन


उन्होंने राग मधुवंती की अवतारणा की। तीन ताल में निबद्ध बंदिश पर विलंबित लय के बाद मध्य लय की बंदिश बजाने के बाद उन्होंने दीपचंदी ताल मं होरी की धुन बजाई। इनके बाद हरिमोहन श्रीवास्तव ने बांसुरी पर राग हेमवती की अवतारणा की। फिर रूपक ताल में उन्होंने दूसरी बंदिश बजाकर मुग्ध किया। इनके बाद पं. देवाशीष डे ने राग वसंत में विलंबित एक ताल में गायन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राग वसंत बहार और फिर राग काफी में उन्होंने होरी की प्रस्तुति की। तबले पर संगत की पं. किशोर मिश्र ने। इनके बाद लोकेश आनंद ने शहनाई पर राग मधुकौस की अवतारणा की। फिर उन्होंने तीन ताल में ठुमरी की बंदिश बजाकर संगीत प्रेमियों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इनके बाद राकेश चौरसिया ने बांसुरी पर रागों-बंदिशों की अवतारणा से लोगों को मुग्ध किया। संचालन किया साधना श्रीवास्तव ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed