{"_id":"6884b0f31bb4caba860c9ec0","slug":"supriya-sule-attacks-kokate-said-everyone-in-parliament-is-talking-about-him-he-will-have-to-resign-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Card-Playing Issue: सुप्रिया का कोकाटे पर हमला; कहा- संसद में हर कोई उनकी ही बात कर रहा, इस्तीफा देना ही होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Card-Playing Issue: सुप्रिया का कोकाटे पर हमला; कहा- संसद में हर कोई उनकी ही बात कर रहा, इस्तीफा देना ही होगा
Sat, 26 Jul 2025 04:12 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 26 Jul 2025 04:12 PM IST
सार
रविवार को एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कृषि मंत्री कोकाटे विधानसभा में बैठे मोबाइल में 'रमी' गेम खेल रहे थे। इसे लेकर सांसद सुप्रिया सुले ने कोकाटे को घेरा है।
विज्ञापन
सांसद सुप्रिया सुले और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मोबाइल में रमी खेलने के मुद्दे पर एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले ने कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे पर हमला बोला है। सुप्रिया सुले ने कोकाटे के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि संसद में हर कोई उनके बारे में भी बात कर रहा था।
सुप्रिया सुले ने कहा कि रमी वीडियो और कई अन्य घटनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र को बदनाम किया है। संसद में हर कोई इस ताश खेलने के मामले के बारे में पूछ रहा था। कोकाटे को नैतिक आधार पर तुरंत पद छोड़ देना चाहिए था, लेकिन इन लोगों को इस्तीफा देने के लिए कहना होगा। जब तक दिल्ली से हस्तक्षेप नहीं होता, कोई भी इस्तीफा नहीं देता।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि किसी ने कम से कम इन घटनाक्रमों पर थोड़ी संवेदनशीलता तो दिखाई। देर से ही सही लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं। वह दिल्ली गए और नेतृत्व को जानकारी दी। दिल्ली में अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं।
विज्ञापन
बता दें कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बीते रविवार को एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कोकाटे विधान परिषद में बैठे मोबाइल में व्यस्त दिख रहे हैं। अगले दिन विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी दो वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि कोकाटे 'रमी' गेम खेल रहे थे। इसके बाद विपक्ष ने मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज कर दी।
लड़की बहन योजना में धोखाधड़ी की हो जांच
महाराष्ट्र सरकार की लड़की बहन योजना के तहत 14,000 पुरुषों द्वारा महिला बनकर धोखाधड़ी करने की खबरों को लेकर बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। फॉर्म भरने की प्रक्रिया में मदद करने वाली एजेंसी की एसआईटी, सीबीआई या ईडी द्वारा जांच होनी चाहिए।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाल ही में हिंजेवाड़ी में बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं का निरीक्षण करने के लिए किए गए दौरे और आईटी कंपनियों के हैदराबाद और बंगलूरु पलायन पर सुप्रिया सुले ने कहा कि वह लंबे समय से आईटी पार्क से संबंधित मुद्दों पर नजर रख रही हैं। मैंने यह भी सुझाव दिया कि जब तक यातायात की स्थिति ठीक नहीं हो जाती, कंपनियों को घर से काम करने की अनुमति देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन