{"_id":"602c3927f387944f30148005","slug":"supreme-court-will-test-of-plea-on-priority-in-corona-vaccination-to-judge-and-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज, वकीलों को कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता पर सुप्रीम कोर्ट करेगा परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जज, वकीलों को कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता पर सुप्रीम कोर्ट करेगा परीक्षण
Wed, 17 Feb 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में जज, न्यायिक सेवा से जुड़े कर्मचारी व वकीलों को भी प्राथमिकता देने वाली याचिका पर विचार करने का निर्णय लिया है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने दो हफ्ते बाद इस याचिका पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का कहना है कि जज, न्यायिक सेवा के कर्मचारी भी जरूरी सेवा से जुड़े हैं, लिहाजा इन सभी को प्राथमिकता श्रेणी में रखा जाना चाहिए।
भारत में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें भारत में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग की गई थी।
याचिकाकर्ता के वकील ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कहा कि भारत में एक भी विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय नहीं है। इस पर पीठ ने कहा कि भारत में और भी कई चीजें नहीं हैं, जो दूसरे देशों में हैं। यह कहते हुए पीठ ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन