फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court will soon be on National Judicial Data Grid says Justice DY Chandrachud news in Hindi

बड़ी तैयारी: जल्द ही राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड से जुड़ेगा सुप्रीम कोर्ट, न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने दी जानकारी

Mon, 28 Mar 2022 10:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Mar 2022 10:24 PM IST
सार

न्यायाधीश चंद्रचूड़ और सूर्यकांत की पीठ ने एक मामले में सुनवाई कर रही थी। इसमें पीठ ने सूचना प्रौद्योगिकी आधारित समाधान के जरिए सरकार की राजस्व मुकदमेबादी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Supreme Court will soon be on National Judicial Data Grid says Justice DY Chandrachud news in Hindi
Supreme Court - फोटो : PTI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट जल्द ही राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) से जुड़ जाएगा। यह तालुका से लेकर राष्ट्रीय स्तर कर लंबित मामलों और अदालतों की निपटान की दर से संबंधित आंकड़ों का एक कोष है। न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में पोर्टल केवल हाईकोर्ट स्तर तक का डाटा दिखाता है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की ई समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारे पास सुप्रीम कोर्ट न्यायिक डाटा ग्रिड के लिए पहले से ही एक मॉड्यूल है और मैं सप्ताहांत के दौरान इसे देख रहा था। बहुत जल्द, हमारे पास राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड का एक लिंक होगा ताकि सर्वोच्च न्यायालय भी राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड पर आ जाए।
विज्ञापन


अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बलबीर सिंह द्वारा केंद्र की ओर से दाखिल स्थिति रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद कोर्ट ने कहा, डाटा दिखाता है कि अपीलें दाखिल करने में अभी भी देरी हो रही है। सिंह ने कहा कि ये सभी अपील सीमा शुल्क व सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (सीईएसटीएटी) के आदेशों से उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीईएसटीएटी अभी लोकल एरिया नेटवर्क (लैन) पर काम कर रहा है और इसने अभी तक क्लाउड नेटवर्क व्यवस्था पर काम करना शुरू नहीं किया है। सिंह ने आगे कहा कि इसी की वजह से कानूनी सूचना प्रबंधन और ब्रीफिंग प्रणाली (एलआईएमबीएस) पोर्टल के साथ इसका एकीकरण नहीं हो पा रहा है।


सिंह ने कहा कि सीईएसटीएटी के अध्यक्ष की ओर से यह मुद्दा उठाया गया है और हमें उम्मीद है कि आने वाले चार सप्ताह में हम क्लाउड नेटवर्क पर काम करना शुरू कर देंगे। इसके बाद यह एलआईएमबीएस नेटवर्क के साथ एकीकृत हो जाएगा। पीठ ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई गर्मी की छुट्टियों के बाद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed