फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court will share cause lists info regarding filing cases through whatsapp with advocates

SC: वकीलों के साथ व्हाट्सएप पर वाद लिस्ट साझा करेगा सुप्रीम कोर्ट, सीजेआई ने दिया डिजिटलीकरण को बढ़ावा

Thu, 25 Apr 2024 12:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 25 Apr 2024 12:22 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के इस कदम पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने खुशी जताई और कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है। सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी साझा किया और बताया कि इस नंबर पर कोई कॉल या संदेश नहीं भेजा जा सकेगा।

विज्ञापन
supreme court will share cause lists info regarding filing cases through whatsapp with advocates
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट अब वकीलों के साथ वाद सूची और सूचीबद्ध मामलों से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप पर साझा करेगा। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने यह एलान किया है। सीजेआई की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की संविधान पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें पूछा गया है कि क्या किसी की निजी संपत्ति को संविधान के अनुच्छेद 39(बी) के तहत समाज का भौतिक संसाधन माना जा सकता है या नहीं। 

विज्ञापन


न्यायपालिका में डिजिटलीकरण को बढ़ावा
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि '75वें साल में सुप्रीम कोर्ट ने यह अभियान शुरू किया है, जिसके तहत सभी को न्याय को सुलभ मुहैया कराने के लिए व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट की आईटी सेवाओं के साथ समन्वित किया जाएगा।'अब वकीलों को वाद सूची और सूचीबद्ध मामलों की जानकारी व्हाट्सएप पर ही मिलेगी। वाद सूची में किसी तय दिन सुने जाने वाले मामलों की जानकारी दी जाती है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के इस कदम पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने खुशी जताई और कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है। सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी साझा किया और बताया कि इस नंबर पर कोई कॉल या संदेश नहीं भेजा जा सकेगा। सीजेआई ने सुविधा शुरू करते हुए कहा कि यह कामकाज के तरीके में व्यापक बदलाव लेकर आएगा और इससे बड़े पैमाने पर कागजों की भी बचत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने ई-कोर्ट के लिए आवंटित किए सात हजार करोड़ रुपये
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट में डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया गया है और कई ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिससे न्यायपालिका के कामकाज की कागजों पर निर्भरता कम हुई है। केंद्र सरकार ने ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत 7 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जिसमें न्यायपालिका का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। 


कॉलेजियम प्रणाली के खिलाफ याचिका दर्ज करने से इन्कार
सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने शीर्ष अदालत और हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक रिट याचिका को पंजीकृत करने से इन्कार कर दिया क्योंकि कॉलेजियम की जगह लाए गए राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम पर संविधान पीठ पहले ही फैसला कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने वकील मैथ्यूज जे नेदुम्पारा और अन्य की याचिका पर विचार करने से मना कर दिया और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि याचिका स्थापित कानून के सिद्धांतों को खत्म करने के लिए या किसी गुप्त मकसद से दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली के परिणामस्वरूप याचिकाकर्ताओं और हजारों वकीलों को समान अवसर से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कॉलेजियम के स्थान पर एक तंत्र बनाने तथा राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम, 2014 को रद्द करने पर पुनर्विचार की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed