फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court will finally hear case in which fugitive businessman Vijay Mallya held guilty of contempt on 18 January 2022 news in Hindi

Vijay Mallya Contempt Case: 18 जनवरी को आखिरी सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- बहुत इंतजार कर चुके

Tue, 30 Nov 2021 05:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Nov 2021 05:56 PM IST
सार

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट अगले साल 18 जनवरी को अंतिम सुनवाई करेगी। माल्या 2016 से ब्रिटेन में है और प्रत्यर्पण के मामले में फिलहाल जमानत पर है।

विज्ञापन
Supreme Court will finally hear case in which fugitive businessman Vijay Mallya held guilty of contempt on 18 January 2022 news in Hindi
विजय माल्या - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

विजय माल्या के खिलाफ अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विजय माल्या को जिस मामले में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को दोषी ठहराया गया है उस पर 18 जनवरी 2022 को अंतिम सुनवाई की जाएगी। माल्या को 2017 में अवमानना का दोषी ठहराया गया था।

विज्ञापन


न्यायधीश यूयू ललित, एसआर भट और बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत ने काफी लंबा इंतजार किया है। हम अब और इंतजार नहीं कर सकते। पीठ ने कहा कि विजय माल्या के खिलाफ अवमानना के इस मामले का किसी न किसी स्तर पर निपटारा करना ही होगा। अब इस प्रक्रिया को समाप्त हो जाना चाहिए।

विज्ञापन

हमेशा के लिए माल्या का इंतजार नहीं कर सकते: सुप्रीम कोर्ट

अदालत ने कहा कि हम हमेशा के लिए विजय माल्या का इंतजार नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने माल्या को पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ था। इससे पहले कोर्ट ने इस केस में 2017 के फैसले पर माल्या की पुनर्विचार की याचिका भी खारिज कर दी थी। 

इस मामले में माल्या को न्यायिक आदेशों का उल्लंघन करके बच्चों को चार करोड़ अमेरिकी डॉलर भेजने के लिए अवमानना का दोषी ठहराया गया था। वहीं, 18 जनवरी को केंद्र ने अदालत को बताया था कि कुछ कानूनी मुद्दों के कारण माल्या के प्रत्यर्पण में देर हो रही है।

विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता से न्याय मित्र बनने का अनुरोध

शीर्ष अदालत ने मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता से न्याय मित्र के रूप में सहायता करने का अनुरोध किया। साथ ही अदालत ने कहा कि विजय माल्या अभिवेदन को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर वह मौजूद नहीं है, तो उसकी ओर से वकील बहस कर सकता है।

बता दें कि विजय माल्या मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहा है। वह अपनी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 9000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक कर्ज धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों में से एक है। फिलहाल प्रत्यर्पण के एक मामले में जमानत पर बाहर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed