फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wounds fresh after three years State government releases data Manipur violence; 306 dead, 49 missing in total.

तीन साल बाद भी ताजा है जख्म: मणिपुर हिंसा पर राज्य सरकार ने जारी किया आंकड़ा; कुल 306 लोग की मौत, 49 लापता

Thu, 03 Sep 2026 02:49 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 03 Sep 2026 02:49 PM IST
सार

मणिपुर में मई 2023 से जारी मैतेई-कुकी जातीय हिंसा में अब तक 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग अभी भी लापता हैं। यह आंकड़े गृह मंत्री गोविंदस कोंथौजम ने विधानसभा में पेश किए। 

विज्ञापन
Wounds fresh after three years State government releases data Manipur violence; 306 dead, 49 missing in total.
मणिपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मणिपुर के गृह मंत्री गोविंद दास कोंथौजम ने गुरुवार को विधानसभा को बताया कि मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 306 लोग मारे गए और 49 लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन

कब से शुरू हुई हिंसा? 
मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा 3 मई, 2023 को शुरू हुई थी। यह हिंसा पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद शुरू हुई, जो मैतेई समुदाय की 'अनुसूचित जनजाति' का दर्जा पाने की मांग के विरोध में निकाला गया था।

विज्ञापन

गृह मंत्री कोंथौजम ने क्या कहा? 
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक सपम रंजन सिंह के सवाल का जवाब देते हुए कोंथौजम ने कहा, '3 मई, 2023 को हिंसा शुरू होने के बाद से 306 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 अगस्त, 2026 तक 49 लोग लापता हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर में मैतेई समुदाय की कितनी हिस्सेदारी? 
मणिपुर की आबादी में मैतेई समुदाय की हिस्सेदारी लगभग 53 प्रतिशत है। वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी (जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं) 40 प्रतिशत हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

हिंसा को देखते हुए, राज्य में पिछले साल 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। इससे पहले, महीनों तक चली जातीय हिंसा के बाद 9 फरवरी को बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। इस साल 4 फरवरी को राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया। इसके कुछ ही घंटों बाद भाजपा नेता वाई. खेमचंद सिंह के मुख्यमंत्री के तौर पर नई राज्य सरकार का गठन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed