फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Updates Madras High Court order lifting ban on gutkha tobacco products in Tamil Nadu quashed

SC News: तमिलनाडु में गुटखा-तंबाकू उत्पादों पर रोक हटाने वाला हाईकोर्ट का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Tue, 25 Apr 2023 11:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 25 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

जस्टिस केएम जोसफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा, हमारी राय है कि याचिकाकर्ता (तमिलनाडु) ने पैरा 13 के संबंध में दिए गए फैसले पर रोक लगाने का प्रर्याप्त साक्ष्य दिए हैं। अगर निर्माताओं के पास कोई मामला है कि उनकी गतिविधियां राज्य की जारी अधिसूचना के दायरे में नहीं आती हैं तो वे निवारण के लिए उपयुक्त मंच से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Supreme Court Updates Madras High Court order lifting ban on gutkha tobacco products in Tamil Nadu quashed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गुटखा व अन्य तंबाकू उत्पादों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और सेवन पर रोक लगाने वाली मई 2018 की अधिसूचना को रद्द करने वाला मद्रास हाईकोर्ट का आदेश मंगलवार को रद्द कर दिया। मद्रास हाईकोर्ट ने 20 जनवरी को यह रोक लगाई थी।

विज्ञापन


जस्टिस केएम जोसफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा, हमारी राय है कि याचिकाकर्ता (तमिलनाडु) ने पैरा 13 के संबंध में दिए गए फैसले पर रोक लगाने का प्रर्याप्त साक्ष्य दिए हैं। अगर निर्माताओं के पास कोई मामला है कि उनकी गतिविधियां राज्य की जारी अधिसूचना के दायरे में नहीं आती हैं तो वे निवारण के लिए उपयुक्त मंच से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अतिरिक्त महाधिवक्ता अमित आनंद तिवारी ने कहा, स्वास्थ्य राज्य का विषय है और राज्य सरकार को अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल करने का पूरा अधिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि तंबाकू चबाने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं राज्य के खजाने पर भारी बोझ डालती हैं और शीर्ष अदालत के निर्देश के आधार पर गुटखा और अन्य तंबाकू आधारित उत्पादों की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed