{"_id":"5cbf62afbdec2213e8071f26","slug":"supreme-court-to-hear-rahul-and-sonia-gandhi-plea-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल और सोनिया गांधी की याचिका पर अगस्त में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल और सोनिया गांधी की याचिका पर अगस्त में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Wed, 24 Apr 2019 12:38 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी, सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट अगस्त में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी की याचिका पर सुनवाई करेगा। नेशनल हेराल्ड केस में वर्ष 2011-12 के लिए आयकर के पुनर्मूल्यांकन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राहुल और सोनिया ने यह याचिका दायर की है।
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और हेमंत गुप्ता की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को आईटी एक्ट के तहत यंग इंडिया के पंजीकरण को रद्द करने को चुनौती देने वाली लंबित याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए दिल्ली आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) में जाने की स्वतंत्रता प्रदान की।
विज्ञापन
पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि याचिका पर आगे की सुनवाई को 19 अगस्त को सूचीबद्ध किया जाए। राहुल, सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीज ने दिल्ली हाईकोर्ट के 10 सितंबर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने 2011-12 के लिए उनके आयकर पुनर्मूल्यांकन की अपील को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन