फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to hear anticipatory bail plea of Aparna Purohit on Thursday

तांडव विवाद: अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई गुरुवार को

Wed, 03 Mar 2021 05:01 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 03 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court to hear anticipatory bail plea of Aparna Purohit on Thursday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उच्चतम न्यायालय अमेजन प्राइम वीडियो की भारत प्रमुख अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा। पुरोहित ने वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर दर्ज प्राथमिकी के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ के समक्ष बुधवार को पुरोहित की याचिका पर सुनवाई होनी थी। हालांकि, पीठ ने इसे गुरुवार के लिए सूचीबद्ध किया क्योंकि पीठ अपराह्न एक बजे तक ही बैठी। पुरोहित पर उत्तर प्रदेश पुलिस और हिंदू देवी-देवताओं की छवि खराब करने का आरोप है। 
विज्ञापन


वेब सीरीज में प्रधानमंत्री के किरदार के प्रतिकूल चित्रण का आरोप है। शीर्ष अदालत ने 27 जनवरी को अली अब्बास जफर, वेब सीरीज के निर्देशक, पुरोहित, निर्माता हिमांशु मेहरा, शो के लेखक गौरव सोलंकी और अभिनेता मोहम्मद जिशान अय्यूब को बलपूर्वक कार्रवाई से अग्रिम राहत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अपर्णा पुरोहित ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 25 फरवरी के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed