फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Supreme Court Updates SC Updates Supreme Court News Supreme Court Verdicts JK officials

SC: 'नियमितीकरण के मामले में हाईकोर्ट के आदेश का नहीं हुआ पालन', जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों को 'सुप्रीम' फटकार

Mon, 10 Mar 2025 03:02 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 10 Mar 2025 03:02 PM IST
सार

Supreme Court: मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि राज्य प्रशासन ने 14 से 19 साल तक काम करने वाले मजदूरों के हक में आए फैसले को लागू करने के बजाय अस्पष्ट आदेश पास करके उन्हें परेशान किया।

विज्ञापन
Supreme Court Supreme Court Updates SC Updates Supreme Court News Supreme Court Verdicts JK officials
Supreme Court - फोटो : PTI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है क्योंकि उन्होंने 2007 के हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया, जिसमें दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण का निर्देश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने इसे जिद और अड़ियल रवैये का सीधा उदाहरण बताया है। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि राज्य प्रशासन ने 14 से 19 साल तक काम करने वाले मजदूरों के हक में आए फैसले को लागू करने के बजाय अस्पष्ट आदेश पास करके उन्हें परेशान किया।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 7 मार्च को दिए आदेश में कहा, 'यह मामला राज्य अधिकारियों की तरफ से कानून की अवहेलना का एक 'पाठ्यपुस्तक उदाहरण' है। यह चौंकाने वाला और पहली नजर में अदालत की अवमानना जैसा है कि एक साधारण हाईकोर्ट के आदेश को लागू करने में 16 साल लगा दिए गए।'
विज्ञापन


हाईकोर्ट के 25,000 रुपये का जुर्माना रखा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की तरफ से प्रशासन पर लगाए गए 25,000 रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा। अदालत ने कहा कि अधिकारियों को सख्ती से दंडित किया जाना चाहिए। पीठ ने कहा, 'हमें चिंता सिर्फ देरी की नहीं, बल्कि इस तथ्य की भी है कि गरीब दैनिक वेतनभोगियों को अधिकारियों ने बार-बार परेशान किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर 2024 में दिया था आदेश
  • हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 16 अक्तूबर 2024 को अवमानना याचिका पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
  • 4 दिसंबर 2024 को हाईकोर्ट ने प्रशासन को कोई राहत देने से इनकार कर दिया।
  • जब प्रशासन के वकील ने बताया कि हाईकोर्ट ने अधिकारियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था, तो न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, 'अच्छा किया, सिंगल जज ने सही किया।'
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश – सख्त कार्रवाई हो
अदालत ने कहा कि यह मामला नजीर है और इसमें दोषी अधिकारियों पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए। हालांकि, चूंकि हाईकोर्ट में अभी अवमानना की कार्यवाही जारी है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई अतिरिक्त दंड नहीं दिया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को आदेश दिया कि वह हर हफ्ते सुनवाई करे ताकि कानून की गरिमा और सम्मान बना रहे। बता दें कि, एसआरओ 64 (1994) जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से जारी एक आदेश है, जो राज्य सरकार के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए नियम तय करता है।
  • 2006 में ग्रामीण विकास विभाग के कुछ मजदूरों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
  • उन्होंने कहा कि वे 14 से 19 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें SRO 64 के तहत नियमित नहीं किया गया।
  • हाईकोर्ट ने 2007 में मजदूरों के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन प्रशासन ने 16 साल तक आदेश को लागू नहीं किया।
अब हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया और कहा कि यह राशि उस अधिकारी के वेतन से वसूली जाए, जिसने अवमानना याचिका के खिलाफ अपील करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed