{"_id":"58d2a31c4f1c1b870a1a1f19","slug":"supreme-court-summons-9-states-chief-secretaries-including-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे पर SC सख्त, 9 राज्यों के मुख्य सचिवों को किया तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सूखे पर SC सख्त, 9 राज्यों के मुख्य सचिवों को किया तलब
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन न करना सूखा प्रभावित नौ राज्यों को महंगा पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सहित नौ राज्यों के मुख्य सचिवों को अदालत में पेश होने को कहा है। हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश आदि के मुख्य सचिवों को तलब किया गया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस बात पर बेहद नाराजगी जताई कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पारित हुए काफी समय बीत चुका है लेकिन कई राज्य अब तक इसे लागू करने में असफल रहे हैं। यह चिंता की बात है।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि अधिनियम के तहत राज्य खाद्य आयोग बनाया जाना चाहिए लेकिन यह नहीं हुआ है। संसदीय कानून की अनदेखी पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद नाराजगी जताई है। पीठ ने कहा कि मुख्य सचिवों को राज्य खाद्य आयोग का गठन करना चाहिए था और उसकी विस्तृत जानकारी देनी थी। पीठ ने सभी मुख्य सचिवों को तलब करते हुए सुनवाई 26 अप्रैल तक के लिए टाल दी।
विज्ञापन